Batala firing case: बब्बर खालसा का आतंकी एनकाउंटर में गिरफ्तार, हथियार बरामद

Batala firing case: बब्बर खालसा का आतंकी एनकाउंटर में गिरफ्तार, हथियार बरामद
(IS: depositphotos)

चंडीगढ़: पुलिस ने गुरदासपुर में कांग्रेस नेता की दुकान पर फायरिंग करने के आरोपित कंवलजीत सिंह उर्फ लवजीत सिंह को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है।

बटाला के एसएसपी मेहताब सिंह ने बताया कि आरोपित बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा हुआ था। उसके पास से एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि 21 नवंबर को गुरदासपुर के बटाला शहर में गौतम गुड्डू सेठ की मोबाइल की दुकान पर दो अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवकों ने फायरिंग की थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि कंवलजीत डेरा बाबा नानक के गांव शाहपुर में की तरफ बाइक पर जा रहा है।

इसी दौरान पुलिस ने उसकी घेराबंदी की तो आरोपित ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी फायरिंग में कंवलजीत सिंह घायल होकर गिर गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि आरोपित के सभी संपर्कों की तलाश की जा रही है और उसका एक साथी पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है — जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

समृद्ध डेस्क के नाम से प्रकाशित हर लेख हमारी निष्ठा, ईमानदारी और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रतीक है।
हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं — ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव