अमेरिका से असीम मुनीर की भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी: ट्रंप के साथ मुलाकात ने बढ़ाई भारत-अमेरिका संबंधों में तकरार

पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक या अमेरिकी राजनीति का मोहरा?

अमेरिका से असीम मुनीर की भारत को परमाणु हमले की गीदड़भभकी: ट्रंप के साथ मुलाकात ने बढ़ाई भारत-अमेरिका संबंधों में तकरार
(एडिटेड इमेज)

ट्रम्प ने पहले कार्यकाल में पाकिस्तान को ‘झूठा और मक्कार’ कहने वाले ट्रंप, अब अपने दूसरे कार्यकाल में इस्लामाबाद के साथ दोस्ताना रुख दिखा रहे हैं।

नई दिल्ली:अमेरिका और दक्षिण एशिया की राजनीति इन दिनों पाकिस्तान के आर्मी चीफ़ जनरल असीम मुनीर को लेकर गर्माई हुई है। हाल ही में असीम मुनीर ने अमेरिका का दौरा किया, जहां उनकी व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच और अमेरिकी सेना के कार्यक्रम में विशेष मेहमान के तौर पर मौजूदगी ने कूटनीतिक हलकों में हलचल मचा दी। सवाल यह है क्या असीम मुनीर ट्रंप का ‘राजनीतिक मोहरा’ हैं या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ पाकिस्तान का मास्टरस्ट्रोक?

ट्रंप की बदलती पाकिस्तान पॉलिसी

पहले कार्यकाल में पाकिस्तान को ‘झूठा और मक्कार’ कहने वाले ट्रंप, अब अपने दूसरे कार्यकाल में इस्लामाबाद के साथ दोस्ताना रुख दिखा रहे हैं। दक्षिण एशिया मामलों के जानकार हुसैन हक्कानी का कहना है कि यह ट्रंप का “पाकिस्तान कार्ड” है एक ऐसी रणनीति जिससे भारत-अमेरिका रिश्तों पर दबाव बनाया जा सके और मोदी सरकार को वाशिंगटन की शर्तें मानने पर मजबूर किया जा सके।

कट्टरपंथी छवि और भारत विरोधी रुख

असीम मुनीर ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पहले कश्मीर को पाकिस्तान की "गले की नस" बताया था और भारत के साथ संबंध को "टू नेशन थ्योरी" के तहत परिभाषित किया था, जिसमें मुसलमानों को हिंदुओं से अलग बताया गया। इस घटना के बाद, असीम मुनीर ने व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप के साथ ईरान पर सौदेबाजी की।

मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट के रिसर्च फेलो मार्विन वेनबाम ने इसे पाकिस्तान की 1970 के दशक की रणनीति का हिस्सा बताते हुए उनके लचीलेपन की प्रशंसा की। वेनबाम के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने इसी लचीलेपन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया। यह स्थिति पाकिस्तान की कूटनीतिक चालों और अमेरिका के साथ उसके संबंधों को दर्शाती है, जिसका प्रभाव क्षेत्रीय सुरक्षा और भारत-अमेरिका संबंधों पर भी पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान दहला: क्वेटा में सैन्य अधिकारियों से भरी ट्रेन पर आत्मघाती हमला, 27 की मौत

अमेरिकी मकसद: भारत पर दबाव

विशेषज्ञ मानते हैं कि ट्रंप, दक्षिण एशिया में यह संकेत देना चाहते हैं कि उनके पास भारत के अलावा भी विकल्प मौजूद हैं। इस राजनीतिक थिएटर में असीम मुनीर मुख्य किरदार की तरह इस्तेमाल हो रहे हैं, लेकिन असल मकसद पाकिस्तान के जरिए भारत को दबाव में लाना है।

यह भी पढ़ें: रूस ने पेश किया दो सीटों वाला Su-57D स्टील्थ फाइटर जेट, भारत कनेक्शन पर चर्चा

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल