शिमला में 'सफेद जहर' का काला कारोबार: गन पॉइंट पर चिट्टा बेचते धरे गए रमन और रूबेल

अवैध हथियारों के साथ पकड़े गए शातिर अपराधी

शिमला में 'सफेद जहर' का काला कारोबार: गन पॉइंट पर चिट्टा बेचते धरे गए रमन और रूबेल
(फोटो)

शिमला पुलिस ने कोटखाई और चौपाल क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। कोटखाई में एक टाटा सफारी गाड़ी से 2.25 ग्राम चिट्टा, एक पिस्टल और चाकू बरामद किया गया है, जिसमें पंजाब के मोहाली निवासी रमन जीत और स्थानीय युवक रूबेल को पकड़ा गया है। वहीं, चौपाल के चंबी क्षेत्र में 90 ग्राम चरस के साथ एक अन्य व्यक्ति को दबोचा गया। पुलिस अब इनके नेटवर्क और सप्लाई चेन की जांच कर रही है।

शिमला: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस ने शिमला जिला के कोटखाई क्षेत्र में चिट्टा बेचने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चिट्टा के साथ एक पिस्टल, चाकू और अन्य सामान भी बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार रविवार शाम थाना कोटखाई के तहत कोकुनला के पास काले रंग की टाटा सफारी गाड़ी में सवार दो लोग चिट्टा बेचते हुए पकड़े गए। आरोपियों की पहचान रमन जीत (50 वर्ष), निवासी मोहाली (पंजाब) और रूबेल (26 वर्ष), निवासी गांव ताकरोट डाकघर बगैर कोटखाई के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 2.25 ग्राम चिट्टा, एक पिस्टल, एक छोटा चाकू और दो अतिरिक्त गैस सिलेंडर बरामद किए हैं।

इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि आरोपी नशे की सप्लाई कहां से ला रहे थे और किन लोगों तक पहुंचा रहे थे। इसी बीच शिमला जिले के ही चौपाल क्षेत्र में पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक थाना चौपाल के तहत चंबी क्षेत्र के ननाहर मोड़ के पास पुलिस टीम ने नरेंद्र सिंह उर्फ भूरा (46 वर्ष), निवासी गांव गागना डाकघर चंबी तहसील चौपाल को 90 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।

इस मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों मामलों में आगे की जांच शुरू कर दी है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: पुलिस सभागार में तीन दिवसीय साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर का आगाज
Hazaribagh News: रामनवमी को शांतिपूर्वा संपन्न कराने में नए थाना प्रभारी की रही सराहनीय भूमिका 
Dhanbad News: अपार्टमेंट की 5वीं मंजिल से गिरे 16 वर्षीय ऋषव की मौत, पिता ने लगाया हत्या का आरोप
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में वार्षिक परीक्षा फल हुआ घोषित सत प्रतिशत रिजल्ट 
Lohardaga News: अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर
Dhanbad News: बसपा की जोन-3 स्तरीय समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर मंथन
Deoghar News: IDSP-IHIP प्रशिक्षण आयोजित, संचारी रोगों की रोकथाम पर दिया गया जोर
Palamu News: सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिक कल्याण योजनाओं की प्रगति पर उपायुक्त ने की व्यापक समीक्षा
Deoghar News: साइबर अपराध पर बड़ा प्रहार: चार शातिर ठग गिरफ्तार, कस्टमर केयर बन करते थे ठगी
Sahebganj News: पतना मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान का सफल समापन
Sahebganj News: नाला जाम के कारण बढ़ा मच्छरों का प्रकोप, सरकार ने कार्यपालक अभियंता को सौंपा ज्ञापन