“क्रांति के गीत” युवा चेतना को जगाती प्रेरक कविता

भय छोड़कर अधिकार के लिए खड़े होने का संदेश

“क्रांति के गीत” युवा चेतना को जगाती प्रेरक कविता
राजेश पाठक (फाइल फोटो)

“क्रांति के गीत” एक सशक्त कविता है, जो समाज में परिवर्तन, साहस और जागरूकता का संदेश देती है। कवि राजेश पाठक ने युवाओं और आम लोगों को डर छोड़कर अपने अधिकारों और भविष्य के लिए संघर्ष करने की प्रेरणा दी है।

करना है कुछ 
समय-काल भी तय हो
लिखे क्रांति के गीत 
उसीकी जय हो! 

अघा गये हैं 
प्रेम-सुधा की बातें करकर
जीवन है निष्प्राण 
चला जो भी डर-डरकर
दिखे नहीं भयभीत 
सभी निर्भय हो
लिखे क्रांति के गीत 
उसीकी जय हो! 

दिवा स्वप्न जो 
देख रहे उनको झकझोरो
लड़ो,अड़ो पर कभी 
नहीं अपना हक छोड़ो
इक मौसम का 
दूजे संग विलय हो
लिखे क्रांति के गीत 
उसीकी जय हो! 

हैं एक शब्द के भी 
अनेक तो अर्थ यहाँ पर
जो मिले,नहीं तू फेंक,
नहीं कुछ व्यर्थ यहाँ पर
कुछ करो कि सूखी 
टहनी पर किसलय हो
लिखे क्रांति के गीत 
उसीकी जय हो!

यह भी पढ़ें मालिक की मर्जी: जीवन की उलझनों पर आधारित भावपूर्ण कविता

राजेश पाठक (कवि) 

यह भी पढ़ें गिरिडीह के राजेश पाठक देश के शीर्ष 100 कवियों में शामिल

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Rajpal Yadav Cheque Bounce Case: कर्ज विवाद में फंसे राजपाल यादव को 1.11 करोड़ की मदद का ऐलान
Giridih News : गांवा मुस्लिम टोला में फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम का शुभारंभ
Sahebganj News : संगठन विस्तार: बोरियो को मिला नया झामुमो प्रखंड अध्यक्ष
साहिबगंज में जनजातीय विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक, उपायुक्त ने दिए सख्त निर्देश
Sahebganj News : आंगनबाड़ी केंद्रों की प्रगति को लेकर उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक
NZ vs UAE T20 World Cup 2026: फिन एलन-टिम सिफर्ट की धमाकेदार फिफ्टी, 10 विकेट से रिकॉर्ड जीत
Koderma News : उपायुक्त ऋतुराज ने डीईसी व अल्बेंडाजॉल दवा सेवन कर किया अभियान का उद्घाटन
राजपाल यादव चेक बाउंस केस: तिहाड़ जेल में सरेंडर से पहले भावुक बयान, 'पैसे नहीं हैं, अकेले लड़ूंगा'
Vada Pav Girl video: इंस्टाग्राम वीडियो में अफेयर आरोप, ‘MMS’ टिप्पणी से सोशल मीडिया गरम
मॉडल कॉलेज में सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर साइबर जागरूकता कार्यशाला
21-40 वर्ष के बेरोजगार युवाओं को हर महीने 1500 रुपये की सहायता