East Singhbhum Accident Today
समाचार  चाईबासा  झारखण्ड  राज्य 

Chaibasa News: टाटा–हाता मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, शिक्षक वीर प्रताप मुर्मू का दुखद निधन

Chaibasa News: टाटा–हाता मार्ग पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, शिक्षक वीर प्रताप मुर्मू का दुखद निधन पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा–हाता मुख्य मार्ग पर रविवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस दुर्घटना में मध्य विद्यालय नागा के प्रधानाध्यापक वीर प्रताप मुर्मू (59 वर्ष) की मौत हो गई। वे अपने पैतृक गांव पुपडीह से लौट रहे थे, तभी तिरिलडीह के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उनके निधन से शिक्षा जगत और स्थानीय क्षेत्र में शोक की लहर है।
Read More...

Advertisement