झारखंड : नए विधानसभा भवन व हाइकोर्ट भवन निर्माण में नियमों का उल्लंघन, 113 करोड़ का जुर्माना

झारखंड : नए विधानसभा भवन व हाइकोर्ट भवन निर्माण में नियमों का उल्लंघन, 113 करोड़ का जुर्माना

 

रांची : राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण ने झारखंड में बने नए विधानसभा भवन व हाइकोर्ट भवन पर भारी जुर्माना लगाया. एनजीटी की पूर्वी बेंच कोलकाता ने पर्यावरणविद आरके सिन्हा की याचिका पर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुनवाई करते हुए यह माना कि इनके निर्माण में नियमों का उल्लंघन किया गया है और पर्यावरणीय मानकों का पालन नहीं किया गया है.

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: वार्ड संख्या-7 की पेयजल योजना अधूरी, पार्षद ने हाईकोर्ट से की निष्पक्ष जांच की मांग

एनजीटी ने नए विधानसभा भवन के लिए 47 करोड़ रुपये और हाइकोर्ट भवन के लिए 66 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है. इसके अलावा 19 अन्य भवनों के निर्माण को भी पर्यावरणीय मानकों के विपरीत बताया है और निर्माणाधीन भवनों के निर्माण को रोकने का आदेश दिया है. इस सूची में रांची स्मार्ट सिटी भी शामिल है.

हालांकि एनजीटी के आदेश के कापी आने के बाद यह स्पष्ट होगा कि इनके निर्माण में नियमों के हुए उल्लंघन का जुर्माना कौन भरेगा. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी कहा है कि विस्तृत आदेश देखने के बाद ही इस बारे में आगे की कार्रवाई की जाएगी.

वहीं, निर्दलीय विधायक सरयू राय ने इस पर सवाल उठाया है. उन्होंने सवाल पूछा है कि नियमों का उल्लंघन कर किए गए इनके निर्माण के लिए जुर्माना कौन भरेगा. कांग्रेस ने भी पिछली रघुवर दास सरकार के समय कराए गए इन निर्माण में नियमों के उल्लंघन पर आपत्ति दर्ज करायी है.

 

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक राम जन्मभूमि आंदोलन के कारसेवक सुखदेव महतो के निधन पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने जताया गहरा शोक
लोकार्पण: जब साहित्य औपचारिकता के 'समोसे' में खो गया....
खुटार में एक साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म का मामला, एनकाउंटर में आरोपी दबोचा गया
पुलिस पर फायरिंग करना पड़ा भारी, 25 हजार का इनामी बदमाश टिल्लू उर्फ शिवम पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
Deoghar News: मधुपुर गांधी चौक में डॉ. लाल पैथलैब्स का स्वास्थ्य जांच शिविर, बड़ी संख्या में पहुंचे लोग
11 जून का इतिहास:बिस्मिल जयंती से लेकर ब्रह्मोस मिसाइल तक
इंदौर में शुरू हुआ BRICS कृषि सम्मेलन 2026, 21 देशों के प्रतिनिधि हुए शामिल
ट्रंप का बड़ा दावा: होर्मुज के पास ईरान ने गिराया अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर
मोदी सरकार के 12 साल पूरे, भारत मंडपम में NDA की बड़ी बैठक, उपलब्धियों पर होगी चर्चा
सिमडेगा के आमों की मिठास अब सात समंदर पार: लंदन रवाना हुई आम्रपाली आम
AIIMS देवघर में जल्द शुरू होगी नकद भुगतान सुविधा, सुनील खंडेलवाल की पहल पर प्रशासन ने लिया बड़ा फैसला
नई दिल्ली: झारखंड भवन के औचक निरीक्षण पर पहुंचे रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल