सिदो कान्हू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना, चेतावनी सीबीआइ जांच हो, नहीं तो आंदोलन

दुमका : दुमका जिले के जामा प्रखंड के कुकुरतोपा गांव में दिसोम मरांग बुरु युग जाहेर आखड़ा और ग्रामीणों ने संताल आदिवासी के पूज्य स्थल मंझी थान में पानी डालकर संताल हुल के महानायक व स्वतंत्रा सेनानी सिदो-कान्हू मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू के आत्मा के शांति के लिय विनती की. ज्ञात हो सिदो कान्हू मुर्मू के वंशज रामेश्वर मुर्मू की 12 जून के रात संदिग्ध मौत हो गयी थी. परिवार वालों ने सद्दाम अंसारी पर आरोप लगाया कि इसी ने रामेश्वर मुर्मू कि हत्या की है. इसके लिए परिवार ने दिनांक 17 जून 2020 को बरहेट थाना में उसके विरुद्ध प्राथमिकी के लिए लिखित आवेदन भी दिया.

आखाड़ा ने दुःख और आश्चर्य व्यक्त किया है कि न्याय के लिए, आरोपी की गिरफ्तारी और सीबीआई जाँच के लिए स्वतंत्रा सेनानी सिदो.कान्हू मुर्मू के वंशजों को भोगनाडीह में सिदो कान्हू प्रतिमा के सामने धरना देना पड़ रहा है. जबकि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं इस विधान सभा क्षेत्र से विधायक हैं. आखाड़ा ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाय और उस पर केस दर्ज निष्पक्ष सीबीआइ जांच इस मामले की करायी जाए. अगर जल्द न्याय नहीं मिलेगा तो अखाड़ा चरणबद्ध आंदोलन करेगा. इस मौके पर मंगल मुर्मू, छोटो मुर्मू, बैजू मुर्मू, बालेश्वर टुडू, बाबूधन टुडू, विवेक मुर्मू, सिंकदर मुर्मू, राजू मुर्मू, लीलमुनि हेंब्रम, मलोती सोरेन आदि थे.