Koderma News: परिवर्तन यात्रा पहुंची अन्नपूर्णा की गढ़, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल

यहां के मुख्यमंत्री बेल पर हैं, ऐसी सरकार से राज्य का भला नहीं हो सकता: केशव प्रसाद मौर्य

Koderma News: परिवर्तन यात्रा पहुंची अन्नपूर्णा की गढ़, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हुए शामिल
परिवर्तन यात्रा में शामिल हुए केशव प्रसाद मौर्य

मीडिया से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जहां-जहां परिवर्तन यात्रा होती है वहां भाजपा की सरकार बनना तय हो जाता है और यहां भी इस परिवर्तन यात्रा के जरिए सत्ता का परिवर्तन का रास्ता तय हो गया है।

कोडरमा: भाजपा की परिवर्तन यात्रा रविवार को कोडरमा पहुंची। वहीं सुभाष चौक से लेकर ब्लॉक मैदान तक परिवर्तन रथ पर सवार होकर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी और विधायक डॉ. नीरा यादव समेत अन्य भाजपा नेता कार्यक्रम स्थल ब्लॉक मैदान पहुंचे, जहां परिवर्तन सभा का आयोजन किया गया। 

परिवर्तन सभा में मुख्य वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शामिल हुए और उन्होंने हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की हुंकार भरी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। ना सहेंगे, ना कहेंगे अब बदल के रहेंगे, के नारे के साथ जनसभा की शुरुआत हुई। जिसे संबोधित करते हुए केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने कहा कि हेमंत सरकार के 5 साल पूरे होने को है, लेकिन जितने वादे सरकार बनने से पूर्व किए गए थे, सारे वादे अभी भी अधूरे हैं और राज्य की जनता ठगी हुई महसूस कर रही है।

उन्होंने इस परिवर्तन रैली के जरिए हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने और भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लोगों को दिलाया। वहीं कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि फिलहाल झारखंड में जमानत वाली सरकार है। यहां के मुख्यमंत्री बेल पर हैं, ऐसी सरकार से राज्य का भला नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि राज्य में जब डबल इंजन की सरकार होगी तो रफ्तार भी डबल होगी, और इसे साकार करने का समय आ गया है।

वही मीडिया से बात करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जहां-जहां परिवर्तन यात्रा होती है वहां भाजपा की सरकार बनना तय हो जाता है और यहां भी इस परिवर्तन यात्रा के जरिए सत्ता का परिवर्तन का रास्ता तय हो गया है। वहीं विधायक डॉ. नीरा यादव ने भी सभा को संबोधित करते हुए हेमंत सरकार की नाकामियों को गिनाया। कार्यक्रम में स्वागत भाषण देते हुए जिलाध्यक्ष अनूप जोशी ने कहा कि राज्य में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी, जिसमें कोडरमा विधानसभा में भी कमल खिलेगा। इसके लिये जनता मन बना चुकी है। 

कार्यक्रम को लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद सहित भाजपा के कई नेताओं ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शिवेन्द्र सिन्हा एवं धन्यवाद ज्ञापन विजय यादव ने किया। इस मौके पर नितेश चंद्रवंशी, अभिमन्यु प्रसाद, रमेश सिंह, रामचंद्र सिंह, जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू, रमेश हर्षधर, अशद खान, जूही दास गुप्ता, सुनीति सेठ, राजकुमार यादव, राजेश सिंह, गोपाल कुमार, डॉ. नरेश पंडित, सूरज प्रताप मेहता, शशिभूषण प्रसाद, गोपाल कुमार, सुधीर सेठ, मुकेश राम, अजय पांडेय, संजू शर्मा, नवीन चौधरी,  सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। 

वहीं दूसरी ओर जेजे कॉलेज स्थित हैलीपैड पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य का बुके देकर एवं माला पहना कर भव्य स्वागत किया गया, जहां मुख्य रूप से जिला मीडिया प्रभारी मनोज कुमार झुन्नू, चंद्रशेखर जोशी, राजेश सिन्हा, पीयूष सहल, हरि पंडित, श्रीअंस जोशी, सुनील पंडित आदि मौजूद थे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Related Posts

Latest News

रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम रांची में दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ, दीपिका पांडेय सिंह ने महिलाओं की भूमिका को बताया अहम
खान सर को बड़ी राहत! फायरिंग केस में पटना कोर्ट से मिली अग्रिम जमानत
ग्रामीण विकास योजनाओं पर केंद्र-राज्य की अहम बैठक, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने की समीक्षा
Breaking: सलमान खान की 'मातृभूमि' इस साल नहीं होगी रिलीज? सामने आई बड़ी वजह
99,639 करोड़ निवेश पर BJP का बड़ा हमला, प्रतुल शाह देव बोले- पुरानी घोषणाओं की री-पैकेजिंग
धोनी के सबसे भरोसेमंद साथी स्टीफन फ्लेमिंग ने 18 साल बाद छोड़ी CSK
बाबूलाल मरांडी की पहल रंग लाई, नवाडीह गांव में लगा नया 100 KVA ट्रांसफार्मर
प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे से पहले बम धमाकों की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फर्रुखाबाद मुठभेड़: 25 हजार का इनामी गोकश पुलिस की गोली से घायल, गिरफ्तार
घायल पहलवान अनंत मुर्मू के लिए मसीहा बनीं जूली हेम्ब्रम, हरसंभव मदद का दिया भरोसा
साहिबगंज में 15 जुलाई को 5 घंटे का सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल, जानिए कब होगा ब्लैकआउट
गिरिडीह में सनसनी: सदर अस्पताल के पूर्व उपाधीक्षक डॉ. बी.एन. झा का शव कुएं से बरामद