90 के दशक में भाजपा के दिग्गज नेता रहे व वाजपेयी को चुनौती देने वाले कल्याण सिंह की स्थिति नाजुक
लखनऊ : 90 के दशक में भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता रहे उत्तरप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति नाजुक बनी हुई है। डॉक्टर उनके स्वास्थ्य पर गहन निगरानी रखे हुए हैं। इस महीने के शुरू में यूपी के पूर्व सीएम व राजस्थान के पूर्व गवर्नर कल्याण सिंह को इलाज के लिए लखनऊ के पीजीआइ अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Former CM Kalyan Singh’s health status is critical. He has been intubated and put on life saving support system since yesterday evening. His clinical parameters are being closely monitored by the expert Consultants: PGI Lucknow
(file photo) pic.twitter.com/itz5QQZRSe
— ANI UP (@ANINewsUP) July 21, 2021
अस्पताल ने बुधवार को जारी बयान में कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की स्थिति नाजुक है। उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर मंगलवार शाम से रखा गया है। उनके क्लिनिकल पारामीटर की विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा गहन निगरानी की जा रही है।
89 वर्षीय कल्याण सिंह 1990 के दशक में बाबरी ढांचा विध्वंस के बाद अटल बिहारी वाजपेयी व लालकृष्ण आडवाणी के बाद भाजपा के सबसे ताकतवर नेता के रूप में उभरे थे। हालांकि बाद के दिनों में तत्कालीन प्रधानमंत्री व शीर्ष भाजपा नेता अटल बिहारी वाजपेयी से उनके मतभेद हो गए और वे धीरे-धीरे राजनीतिक हाशिए पर चले गए।
बाद में दिनों में कल्याण सिंह ने अपनी पार्टी बनायी और समाजवादी पार्टी में रहे। फिर जब भाजपा में मोदी युग आया तो वे वापस भी लौटे और केंद्र सरकार ने उन्हें राजस्थान का राज्यपाल बनाया।
