नदियों की अपनी जमीन तय हो और उसे सरकारी राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जाये : गोविंदाचार्य

नदियों की अपनी जमीन तय हो और उसे सरकारी राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जाये : गोविंदाचार्य

मिर्जापुर : गंगा संवाद यात्रा अपने 19वें दिन में प्रवेश कर गई है। गंगा संवाद यात्रा के साथ चले मिर्जापुर के रामसरन लाल बैकेट लान में पूर्व महाप्रबंधक पावरग्रिड विनय शर्मा, प्रदीप सिंह, देवनारायण गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण को पटका पहनाकर समानित किया गया। यात्रा सुबह 10 बजे पहाड़पुर गाँव से शुरू हुई।

बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव व विख्यात विचारक केएन गोविंदाचार्य ने कहा परंपरागत रूप से भारत दर्शन से संचालित होता है। समाजिक, राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कतिक धरातल पर भारत पूरे विश्व को एक परिवार मानता है। चूंकि मनुष्य शुद्ध रूप से भौतिक प्राणी नहीं है। इसलिए भावना भी यदा-कदा कहीं-कहीं जोर मारती है। ऐसा देखा जा सकता है। पांच सौ वर्षों की यात्रा के बाद भटकाव का हल्का हल्का एहसास हो रहा है। इसलिए धीरे-धीरे अधिष्ठान बदल रहा है। मानव केन्द्रित सुख-उद्देश्य को विकास का पर्याय मानने की मानसिकता सवालों के घेरे में है। हम चाहते हैं नदियों की अपनी जीमन तय हो और उसे सरकारी राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जाए। अतिक्रमण की परिभाषा तय की जाए। नदियों में हर मौसम पारिस्थिकीय जल प्रवाह सुनिश्चित किया जाए।

एसटीपी की भूमिका की समीक्षा हो और शोधित जल के उपयोग का लेखा जोखा प्रस्तुत किया जाए। गंदे पानी की निकासी के लिए नदियों के दोनों तरफ समांतर नाले बनें। गंगा सवांद यात्रा गुजरपुर गाँव, हुसैनपुर गाँव, परमरपुर गाँव, राजपुर गाँव, हरसिंहपुर गाँव से होते हुए अमृतपुर में 11 किलोमीटर की पद यात्रा कर रात्री विश्राम किया। पहाड़पुर गाँव मे गंगा यात्रा का स्वागत प्रदीप सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख नक्षत्र पाल सिंह यादव, प्रधान महावीर सिंह यादव, प्रधान शैलेश यादव, विनोद कुमार, विशनाथ सिंह ने किया। गंगा संवाद यात्रा के सहयात्री संगठन मंत्री गदाधर विद्रोही, बसवारज पाटिल, जीवकांत झा, साध्वी रेणुका जी, विवेक त्यागी, ललित देवी, अधिवक्ता सुप्रीम कोर्ट सुबुही खान, निरंजना देवी, संजय शर्मा, तरुण कुमार, मंटू तिवारी, सागर पाठक, विभा झा, समीर अंसारी, राजनारायण, विमल कुमार, तारकेश्वर भारती, निरंजना देवी, ललिता देवी, निधि झा, ललित साहू, शंभू कुमार, श्रीराम लोधी, रिंकू नामदेव, मोहन सिंह, उज्वल झा, राजू झा, भूपेंद्र तेवतिया आदि पद यात्रा कर रहे हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन