मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पूर्ण मानव संसाधन तैयार करना लक्ष्य : डॉ रणजीत कुमार सिंह

मूल्य आधारित गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व पूर्ण मानव संसाधन तैयार करना लक्ष्य : डॉ रणजीत कुमार सिंह

साहिबगंज : राज्य सरकार के द्वारा संथाल परगना के विभिन्न जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने एवं जो गरीब, आदिम जनजाति आदिवासी छात्र छात्राएं जो किसी कारणों से उच्च शिक्षा प्राप्त नहीं कर पाते थे, उनके लिए मॉडल कॉलेज मील का पत्थर साबित होगा। साहिबगंज कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज और इसके लिए प्रयास करने वाले जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार प्रकट किया है।

साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका एवं देवघर जिले में मॉडल डिग्री कॉलेज खोला गया है। सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सोना झरिया मिंज के अनुसार इनमें पढ़ाई प्रारंभ कर दी गयी है और नामांकन के लिए छात्र-छात्राएं आवेदन कर रहे हैं। 15 सितंबर 2022 तक वे आवेदन कर सकते हैं।

अब ग्रामीण क्षेत्र के गरीब जनजातीय छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए आर्थिक बोझ नहीं झेलना होगा और वे अपने घर के आसपास ही उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे।

मॉडल कॉलेज उच्च तकनीक शिक्षण व्यवस्था के साथ-साथ अन्य सुविधाओं से लैस होगा। पाठ्यक्रम एवं प्रयोगशाला का समुचित उपयोग किया जाएगा। आज विभिन्न चुनौतियों में एक चुनौती मूल्य आधारित शिक्षा है। डॉ रणजीत कुमार सिंह ने कहा है कि मूल्य आधारित शिक्षा की व्यवस्था मॉडल कॉलेज में की जाएगी। इसमें साइंस, आर्ट्स, कॉमर्स के साथ-साथ अन्य वोकेशनल कोर्स की शिक्षा की व्यवस्था की गयी है।

यह भी पढ़ें Koderma News : बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में छात्रों की नवाचार चमका, डॉ. राखी राय ने दिया प्रेरक संदेश

राजमहल मॉडल कॉलेज, साहिबगंज में डॉ रणजीत कुमार सिंह, पाकुड़ मॉडल कॉलेज पाकुड़ में डॉ विश्वनाथ प्रसाद साह, वही डॉ मैरी मार्गेट टुडू मॉडल कॉलेज दुमका में प्रो मनोज कुमार मिश्रा, मॉडल कॉलेज, पालाजोरी देवघर में डॉ ऋषिकेश कुमार प्रभारी बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें Chaibasa News : सीआरपीएफ कैंप में परेड के दौरान जवान की अचानक मौत, कैंप में शोक की लहर

डॉ रणजीत कुमार सिंह का परिचय

यह भी पढ़ें वित्त मंत्री ने पेश किया 7721 करोड़ का द्वितीय अनुपूरक बजट, विपक्ष ने की नारेबाजी

डॉ रणजीत कुमार सिंह पूर्व मनोनीत सिंडीकेट सदस्य हैं। वे खेल निदेशक रहे हैं। महाविद्यालय व विश्वविद्यालय के विभिन्न महत्पूर्ण पदों पर रह कर उन्होंने सफलतापूर्वक अपने दायित्वों का निर्वहन किया है।

प्रशासनिक अधिकारियों व जिला प्रशासन के साथ मिलकर विभिन्न क्षेत्रों में वे उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। शैक्षणिक, पर्यावरण संरक्षण, समाजिक संगठन व खेलकूद को लेकर उन्होंने जिला को राष्ट्रीय पहचान दिलाई है। वे एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारी हैं।

Edited By: Samridh Jharkhand

Related Posts

Latest News

भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम भारत में शुरू हुई CNAP सर्विस: अब हर कॉल पर दिखेगा कॉल करने वाले का असली नाम
बाबूलाल मरांडी के साथ दिखा CCTV फुटेज, कांग्रेस नेता बोले, कोई लेनदेन नहीं हुआ
रांची से निकलता है पत्रकारिता में सफलता का रास्ता, राष्ट्रीय संस्थानों तक पहुंचती झारखंड की कलम
Jharkhand Waterfalls: झारखंड के प्रमुख वाटरफॉल, नाम, स्थान और पूरी जानकारी
अवेंजर वॉरियर्स को हराकर डिवाइन स्ट्राइकर्स ने जीता रोमांचक फाइनल
Giridih News : नकली विदेशी शराब तैयार करने की फैक्ट्री का उद्भेदन, भारी मात्रा में नकली शराब जब्त, तीन गिरफ्तार
नोबेल शांति पुरस्कार विजेता नरगिस मोहम्मदी फिर गिरफ्तार, हिरासत से पहले मारपीट के आरोप
सेक्रेड हार्ट स्कूल में लोकतंत्र की जीवंत तस्वीर, तृतीय यूथ पार्लियामेंट का सफल आयोजन
पीरटांड के पाण्डेयडीह में आपस में टकराई तीन गाड़ियां, एक महिला की मौत
भालूबासा में 21 वर्षीय युवक ने नशे से परेशान होकर की आत्महत्या, परिवार में मातम
WhatsApp ने नए फीचर्स किए लॉन्च, मिस्ड कॉल मैसेज से AI स्टेटस तक बड़ा अपडेट
डालमिया भारत ग्रुप ने मनाया सेवा दिवस, सतत विकास और समाज सेवा पर रहा फोकस