Sahibganj News: जमीन विवाद में परिवार पर हमला, 1 की मौत 

घटना में 4 लोग गंभीर रूप से हुए घायल  

Sahibganj News: जमीन विवाद में परिवार पर हमला, 1 की मौत 
ग्राफ़िक इमेज

खेती के दौरान पानी की सिंचाई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो बाद में झगड़े में बदल गया. आसपास के लोगों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया. इसके दूसरे दिन ही बदले की भावना से एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों जैसे तलवार, चाकू, भाला और फरसा से हमला कर दिया.

साहिबगंज: साहिबगंज में जमीन विवाद में एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर दियारा पश्चिम टोला का है. बताया गया कि गुरुवार सुबह भूमि विवाद के कारण एक परिवार पर हमला कर दिया गया. इसमें एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई. घटना में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया. मृतक की पहचान हाजीपुर निवासी भूप नारायण रजक के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना प्रभारी मदन कुमार घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. घायलों में भूप नारायण के बेटे चीकू रजक, ओम प्रकाश रजक, धर्मेंद्र रजक और पत्नी सरीता देवी शामिल हैं.

घटना के संबंध में बताया गया कि बुधवार शाम को खेती के दौरान पानी की सिंचाई को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ था, जो बाद में झगड़े में बदल गया. दोनों पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए. इस बीच आसपास के लोगों ने उन्हें समझाकर शांत करा दिया. इसके दूसरे दिन ही बदले की भावना से एक पक्ष के लोगों ने धारदार हथियारों जैसे तलवार, चाकू, भाला और फरसा से हमला कर दिया. हमले में भूप नारायण रजक की मौत हो गई, जबकि 4 अन्य परिवार के सदस्य घायल हो गए. घायलों में 2 की गंभीर हालत को देखते हुए दोनों को पीरपैंती सदर अस्पताल से बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया. 

 

यह भी पढ़ें Bokaro News : निजी स्कूलों की मनमानी पर उपायुक्त ने लिया अहम फैसला, अभिभावक संघ ने स्वागत किया

 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक