तेज़ रफ़्तार हाइवा ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध

मौके पर मौत-जांच में जुटी पुलिस

तेज़ रफ़्तार हाइवा ने युवक को कुचला, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर किया विरोध

साहिबगंज में तेज रफ़्तार हाइवा ने विष्णु साह को कुचल दिया, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया; पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

साहिबगंज : जिले में सड़क दुर्घटना थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन सड़क दुर्घटना में किसी न किसी की जान चली जाती है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो जाते हैं। ताजा मामला मोहनपुर-तीनपहाड़ मुख्य सड़क की है, जहां लालबथानी गांव के समीप तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आने से 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णु साह, पिता देवू साह के रूप में हुई।

 मृतक के भाई महेश साह ने बताया कि उनका भाई किसी काम से अपने घर लौट रहे थे, इस क्रम में लालबथानी के समीप विपरीत दिशा से तेज रफ्तार हाइवा ने उसे कुचल दिया। पीड़ित परिजनों के अनुसार एनएचएआई कार्य में वह हाइवा से मिट्टी खाली कर अपने घर लौट रहे थे, इसी क्रम में विष्णु साह को तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। आक्रोशित ग्रामीणों ने उधवा-तीनपहाड़ मुख्य सड़क को बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया और जमकर विरोध-प्रदर्शन किया।

आक्रोशित ग्रामीण पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा तेज रफ्तार और भारी वाहनों पर सख़्त नियंत्रण की मांग कर रहे थे। सड़क जाम के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर जाम को हटवाया। घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस पूरे मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान