अगले 5 दिन झारखंड में क्या होगा मौसम का मिजाज? कुछ जिलों के लिए आई बड़ी चेतावनी!

कई जिलों में 33-34 डिग्री तक पहुंचेगा पारा

अगले 5 दिन झारखंड में क्या होगा मौसम का मिजाज? कुछ जिलों के लिए आई बड़ी चेतावनी!
सोर्से (google)

रांची: मौसम विभाग, रांची द्वारा जारी जिला स्तरीय तापमान पूर्वानुमान के अनुसार, झारखंड में 29 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक अधिकतम तापमान में लगातार वृद्धि होगी. खासकर गोड्डा, पाकुड़, साहिबगंज, वेस्ट सिंहभूम और सरायकेला जैसे जिलों में पारा 33-34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है.

प्रमुख बातें:

गोड्डा में सबसे अधिक तापमान: 2 अगस्त तक अधिकतम तापमान 34°C तक पहुंचने की संभावना

रांची, खूंटी और गुमला में हल्की राहत, अधिकतम तापमान 30-31°C के बीच
रामगढ़ और हजारीबाग में न्यूनतम तापमान रहेगा 22-23°C, यानी सुबह हल्की ठंडक
पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम में गर्मी के साथ उमस बरकरार
अधिकतर जिलों में रात का तापमान 24-26°C तक रहेगा

तापमान में बढ़ोतरी की वजह

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, फिलहाल मानसूनी गतिविधियों में कमी के कारण तेज धूप और गर्म हवाएं सक्रिय हैं. साथ ही उमस में भी इज़ाफा दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोगों को दोपहर में बाहर निकलने में कठिनाई हो सकती है.

यह भी पढ़ें Palamu News: बच्चे के इलाज के बहाने महिला से दुष्कर्म, क्लीनिक संचालक गिरफ्तार

मौसम विभाग की सलाह:

दोपहर 12 से 3 बजे तक धूप से बचें
पर्याप्त पानी पिएं और शरीर को हाइड्रेट रखें
बुजुर्ग और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत
किसान वर्ग मौसम अपडेट के अनुसार खेती कार्य करें

यह भी पढ़ें Hazaribagh News : इचाक के आलू की देशभर में बढ़ी डिमांड, दूर-दूर से आते हैं व्यापारी

(डॉ. बाबुराज पी.पी., वैज्ञानिक-डी एवं प्रमुख, मौसम विज्ञान केंद्र, रांची) द्वारा यह पूर्वानुमान जारी किया गया है.

यह भी पढ़ें Viral MMS Video से सावधान! लिंक पर क्लिक करते ही शुरू हो जाता है साइबर स्कैम

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम