राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों से हमें हमेशा मार्गदर्शन मिलता रहेगा: सीएम हेमंत सोरेन
सीएम ने कहा, बापू के विचारों से देशवासियों को सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी पुण्यतिथि (शहीद दिवस) पर किया नमन
रांची: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें आज पूरा राष्ट्र श्रद्धा सुमन अर्पित कर रहा है। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बापू वाटिका, मोरहाबादी, रांची में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी के सम्मान में बापू की प्रतिमा के समक्ष पूर्वाह्नन 11 बजे से 2 मिनट का मौन धारण रखा।
बापू के विचार हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है: सीएम

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
