दिशोम गुरुजी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार: विनोद कुमार पांडेय

गुरुजी ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहते हुए सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा

दिशोम गुरुजी को भारत रत्न देने का प्रस्ताव विधानसभा से पारित कर केंद्र को भेजे सरकार: विनोद कुमार पांडेय
विनोद कुमार पांडेय (फाइल फोटो)

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र (22 से 28 अगस्त) को ऐतिहासिक बनाते हुए सत्ताधारी दल को चाहिए कि वह स्मृति-शेष दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन से पारित कर केंद्र सरकार को भेजें।  

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने कहा है कि झारखंड विधानसभा के पूरक मानसून सत्र (22 से 28 अगस्त) को ऐतिहासिक बनाते हुए सत्ताधारी दल को चाहिए कि वह स्मृति-शेष दिशोम गुरुजी शिबू सोरेन को भारत रत्न देने का प्रस्ताव सदन से पारित कर केंद्र सरकार को भेजे।

विनोद कुमार पांडेय ने आगे कहा कि 22 अगस्त को जहां अनुपूरक बजट पेश होगा और दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी, वहीं 26 अगस्त को अतिवृष्टि और किसानों की समस्याओं पर विशेष चर्चा के बीच सत्ताधारी दल को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि सदन की आवाज गुरुजी के सम्मान में एकजुट होकर दिल्ली तक पहुंचे।

उन्होंने कहा कि शिबू सोरेन का जीवन त्याग, संघर्ष और सेवा का अनुपम प्रतीक है। उन्होंने नशाखोरी और महाजनी प्रथा के खिलाफ जनांदोलन छेड़ा, आदिवासी समाज को शिक्षा व सामाजिक चेतना से जोड़ा और झारखंड अलग राज्य निर्माण के आंदोलन को निर्णायक मुकाम तक पहुंचाया। अथक संघर्ष के बलबूते अलग झारखंड राज्य की मांग को झारखंड से लेकर दिल्ली तक एक बड़ा जनांदोलन बनाने वाले गुरुजी को  श्रद्धांजलि स्वरूप भारत रत्न दिलाने की दिशा काम करने की जरूरत हैं। हालांकि गुरुजी के अद्वितीय योगदान को देखते हुए अब तक केंद्र सरकार को खुद ही इस दिशा में पहल करते हुए गुरुजी को भारत रत्न देने का ऐलान करना चाहिए। भाजपा के संसद, विधायकगण को भी आगे आना चाहिए क्योंकि दिशोम गुरु एक सर्वमान्य नेता और सामाजिक न्याय के योद्धा थे। झारखंड राज्य निर्माता गुरुजी ने मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री रहते हुए भी सदैव जनहित को सर्वोपरि रखा।

विनोद कुमार पांडेय ने कहा: “ऐसे महापुरुष को भारत रत्न देने का प्रस्ताव अगर झारखंड विधानसभा से पारित होकर केंद्र सरकार तक जाएगा तो यह न सिर्फ झारखंड बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक और सामाजिक मूल्यों को गौरवान्वित करेगा। हम सत्ताधारी दल से आग्रह करते हैं कि इस प्रस्ताव को प्राथमिकता से सदन में लाए और पारित कराए।

यह भी पढ़ें स्वांग वासरी में हाईवा की चपेट में आकर मजदूर की मौत, ग्रामीणों का विरोध

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर