Giridih News : मजदूर को गोली मारकर फरार हुए अपराधी, इलाके में दहशत

घायल को गिरिडीह से धनबाद किया गया रेफर

Giridih News :  मजदूर को गोली मारकर फरार हुए अपराधी, इलाके में दहशत

गिरिडीह जिले के बिरनी थाना क्षेत्र अंतर्गत बरमसिया पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार दी। घायल मजदूर नंद किशोर माली को पहले बिरनी पीएचसी, फिर गिरिडीह सदर अस्पताल और बाद में गंभीर हालत में धनबाद रेफर किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

गिरिडीह : जिले के बिरनी थाना क्षेत्र में अज्ञात अपराधियों ने एक मजदूर को गोली मार दी, जिसमे मजदूर घायल हो गया । मजदूर को बिरनी पीएचसी में इलाज के बाद सदर अस्पताल गिरिडीह रेफर कर दिया गया है। गिरिडीह सदर अस्पताल में भी प्राथमिक इलाज किए जाने के बाद उसे गंभीर अवस्था में धनबाद रेफर कर दिया गया है। डाक्टरों के अनुसार, गोली उसके कमर में लगी है और फंसी हुई है ।घटना बुधवार रात की है।

घायल मजदूर का नाम नंद किशोर माली बताया गया है। घटना की सूचना मिलते हीं अपराधियों की धर-पकड़ के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। मजदूर को आखिर गोली किसने और क्यों मारी । इसकी जांच की जा रही है।

घायल मजदूर बिरनी थाना क्षेत्र के पुरनानगर का रहने वाला है। उसने बताया कि वह काम कर वापस लौट रहा था। इसी दौरान बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने पीछे से गोली मारी है। घटना बिरनी थाना क्षेत्र के बरमसिया पेट्रोल पंप के पास करमाटांड की है।

घटना के बाद परिवार में भी दहशत का माहौल है। इस संबंध में एसडीपीओ धनंजय राम ने गुरुवार को बताया कि एक व्यक्ति को गोली मारने का मामला सामने आया है। घटना की विस्तृत जानकारी ली गई है। आगे की कार्रवाई चल रही है ।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव