भाजपा के बयान पर विनोद कुमार पांडेय ने दी तीखी प्रतिक्रिया, हेमंत महिला सुरक्षा के लिए उठा रही कई ठोस कदम 

भाजपा झारखंड में महिला सुरक्षा के मुद्दे पर बहा रही घड़ियाली आंसू: विनोद पाण्डेय 

भाजपा के बयान पर विनोद कुमार पांडेय ने दी तीखी प्रतिक्रिया, हेमंत महिला सुरक्षा के लिए उठा रही कई ठोस कदम 
विनोद कुमार पाण्डेय

उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाथरस, उन्नाव और मणिपुर जैसी घटनाओं पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साध रखी थी? क्या यह दोहरे मापदंड नहीं हैं?

रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने भाजपा के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि भाजपा झारखंड में के मुद्दे पर घड़ियाली आंसू बहा रही है, जबकि यही पार्टी उन राज्यों में मौन साध लेती है जहां उसकी खुद की सरकारें हैं और उन राज्यों में महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े कहीं ज्यादा हैं.

पांडेय ने कहा कि भाजपा को यह याद रखना चाहिए कि झारखंड में डायन प्रथा जैसी कुप्रथाओं के खिलाफ सबसे पहले झामुमो ने ही आवाज़ उठाई और कड़े कानून बनवाए. इन मामलों में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है और सरकार हर पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने भाजपा पर सवाल उठाते हुए कहा कि हाथरस, उन्नाव और मणिपुर जैसी घटनाओं पर भाजपा ने चुप्पी क्यों साध रखी थी? क्या यह दोहरे मापदंड नहीं हैं? उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने शासित राज्यों में महिलाओं की स्थिति सुधारनी चाहिए, जहां कानून-व्यवस्था की हालत झारखंड से भी बदतर है.

विनोद पांडेय ने स्पष्ट किया कि हेमंत सरकार महिला सुरक्षा के लिए कई ठोस कदम उठा रही है. “राज्य में महिला पुलिस बल की संख्या बढ़ाई गई है, महिला हेल्पलाइन को मजबूत किया गया है और फास्ट ट्रैक कोर्ट में लंबित मामलों का निपटारा तेजी से हो रहा है. 

यह भी पढ़ें Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में आपूर्ति विभाग की समीक्षा बैठक

उन्होंने कहा कि भाजपा को हर संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करने के बजाय सकारात्मक सहयोग करना चाहिए. महिला सम्मान के नाम पर झूठा विमर्श गढ़कर भाजपा जनता को गुमराह कर रही है, लेकिन झारखंड की जनता सच जानती है और झामुमो सरकार पर भरोसा करती है. जनता के आशीर्वाद से ही माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लगातार दूसरी बार राज्य की बागडोर मिली है.

यह भी पढ़ें बंद पत्थर खदान से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा Hazaribagh News: महारामनवमी पर डीजे पाबंदी को लेकर भाजपा विधायक ने सरकार को घेरा
Dumka News: संचालित विकास योजनाओं एवं प्रमुख कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित
Pakur News: सखी मार्ट का उद्घाटन, महिला स्वावलंबन को मिलेगा बढ़ावा
Pakur News: आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा
Pakur News: चापाकल का पानी पीने योग्य नहीं, सोख्ता निर्माण की मांग
Pakur News: अबुआ आवास योजना के तहत लाभुक का गृह प्रवेश
Sahebganj News: निहारिका सिन्हा ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 में हासिल की 365वीं रैंक
Koderma News: कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ
Koderma News : कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय राम कथा का शुभारंभ, राममय हुआ शहर
Ramgarh News: विश्व हिंदू परिषद ने हिंदू बहन बेटियों को नि:शुल्क दिखाया "द केरला स्टोरी टू" फिल्म 
Palamu News : रामनवमी जुलूस में डीजे बजाने पर प्रतिबंध, छतरपुर थाना में अखाड़ों के साथ बैठक
Koderma News : शीतला मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, शीतल प्रसाद का लगाया भोग