रांची में 33वें नेशनल आर्चरी मीट 2025 का हुआ भव्य आगाज़, उपायुक्त ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

8 प्रक्षेत्रों की टीमें दिखा रही हैं तीरंदाजी का हुनर

रांची में 33वें नेशनल आर्चरी मीट 2025 का हुआ भव्य आगाज़, उपायुक्त ने किया प्रतियोगिता का शुभारंभ

रांची के मेसरा स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में 33वें नेशनल आर्चरी मीट 2025 की शुरुआत हुई। उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने खिलाड़ियों को प्रेरित किया और खेलों के महत्व पर जोर दिया।

रांची: जवाहर नवोदय विद्यालय, मेसरा में 33वें नेशनल आर्चरी मीट-2025 का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, मंजूनाथ भजन्त्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है। खेलों से अनुशासन, टीम भावना, एकाग्रता और आत्मविश्वास का विकास होता है। उन्होंने कहा कि तीरंदाजी जैसी पारंपरिक और गौरवशाली खेल विधा भारत की सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा रही है। यह देखकर प्रसन्नता हो रही है कि देश के विभिन्न प्रक्षेत्रों से आए प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

उपायुक्त ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत या हार से परे खेलों में भागीदारी ही सबसे महत्वपूर्ण है। यह प्रतियोगिता युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का एक सुनहरा अवसर प्रदान करती है। सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उन्होंने कहा कि पूरी निष्ठा और खेल भावना के साथ प्रदर्शन करें।

नवोदय विद्यालय समिति, पटना द्वारा आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 08 प्रक्षेत्रों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें भोपाल, चंडीगढ़, हैदराबाद, जयपुर, लखनऊ, पुणे, शिलांग और पटना की टीमें शामिल हैं। ब्वॉयज और गर्ल्स कैटेगरी मिलाकर कुल 192 प्रतिभागी प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 21 अगस्त को होगा।

Read More.. DSPMU में छात्र हितों को लेकर हिंदू छात्र संघ ने कुलपति को सौंपा 7 सूत्री मांग पत्र

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर Pakur News: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर
EXCLUSIVE: ड्राइवर सुसाइड केस से जुड़ा नाम, फिर भी मिली VC की कुर्सी! रांची यूनिवर्सिटी नियुक्ति पर उठे सवाल
Pakur News: दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, लिट्टीपाड़ा में दो युवक गंभीर रूप से घायल
Palamu News: विश्वशांति पदयात्रा एवं जन-जागरूकता अभियान को लेकर पर्वतारोहियों ने उपायुक्त से की मुलाकात
Palamu News: उपायुक्त ने राजस्व संग्रहण की समीक्षा बैठक की, सभी विभागों को राजस्व संग्रहण में तेज़ी लाने के निर्देश 
Dhanbad News: परीक्षा के दौरान शिक्षक के साथ बदसलूकी और मारपीट, थाने में शिकायत दर्ज
Dhanbad News: केंद्रीय कोयला राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे का दौरा, उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा की
Dhanbad News: मानवता शर्मसार, इलाज के नाम पर चाईबासा ले जाकर महिला से तीन दिनों तक दुष्कर्म
Deoghar News: स्व. बर्धन खवाड़े ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट का आज से आगाज़, खिलाड़ियों में भारी उत्साह
Bokaro Newas: तेतुलिया में वन भूमि की अवैध बंदोबस्ती का मामला फिर गरमाया, तत्कालीन डीएफओ की कार्रवाई चर्चा में
Bokaro News: 25 साल पुराने जमीन विवाद का सुखद अंत, तेली कल्याण समिति ने सुलझाया मामला
तेनुघाट डैम का बढ़ रहा जलस्तर: मंगलवार को खोला जाएगा एक फाटक, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट