एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: असम्मानजनक आचरण के कारण चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को किया निलंबित 

पुलिस की छवि धूमिल करने पर सख्त हुए एसएसपी

एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: असम्मानजनक आचरण के कारण चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को किया निलंबित 
चुटिया थाना (फाइल फोटो)

एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को आवेदक कृष्ण कुमार गुप्ता से असम्मानजनक व्यवहार के आरोप में निलंबित किया. जांच में आरोप साबित होने पर यह कार्रवाई की गई. निलंबन अवधि में विभागीय कार्यवाही होगी.

रांची: एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा द्वारा चुटिया थाना प्रभारी लक्ष्मीकांत को निलंबित कर दिया है. थाना प्रभारी पर एक आवेदक, कृष्ण कुमार गुप्ता, के साथ अमर्यादित एवं असम्मानजनक व्यवहार का आरोप है, जिससे पुलिस विभाग की छवि धूमिल हुई है. 

इस प्रकरण की जांच सिटी डीएसपी द्वारा की गई थी, जिनकी रिपोर्ट 14 अगस्त को एसएसपी को सौंपी गई. जांच में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कार्रवाई की गई. एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार, लक्ष्मीकांत को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है. निलंबन की अवधि में उनका मुख्यालय पुलिस केंद्र, रांची निर्धारित किया गया है.

इससे संबंधित आदेश भी जारी कर दिया है. निलंबन की अवधि में उन्हें सामान्य जीवन यापन भत्ता के अलावा अन्य कोई भत्ता नहीं मिलेगा. पूरे मामले में आगे उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू की जायेगी. इससे पहले उनसे स्पष्टीकरण भी पूछा जायेगा.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप Dumka News: स्कूल बसों और वैन की औचक जांच, परिवहन विभाग की कार्रवाई से चालकों में हड़कंप
Dumka News: झारखंड ग्रामीण बैंक महारो शाखा द्वारा बीमा योजना के तहत लाभुकों को सहायता राशि प्रदान
Dhanbad News: चांदमारी खेल मैदान में मिले युवक के शव मामले का खुलासा, सिटी एसपी ने प्रेस वार्ता में दी जानकारी
Dhanbad News: डिजिटल जनगणना 2027 का औपचारिक शंखनाद, 'एचएलओ ऐप' से घर-घर जाकर जुटेगा डेटा
Palamu News: संत मरियम आवासीय विद्यालय में पीरियॉडिक टेस्ट शुरू, कक्षाओं में पहुंचे चेयरमैन अविनाश देव
Palamu News: उपायुक्त का बड़ा एक्शन, हुसैनाबाद अनुमंडल कार्यालय और अस्पताल का औचक निरीक्षण
Pakur News: डीसी के आदेश पर एक्शन में प्रशासन, कार्यपालक अभियंता और बीडीओ-सीओ ने जांचा चहारदीवारी निर्माण
Pakur News: ग्रामीणों द्वारा सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया चक्का जाम 
Sahebganj News: मालदा रेल मंडल का ‘बिना टिकट यात्रा बंद करो’ अभियान सफल, 10 दिनों में ₹1.03 करोड़ की रिकॉर्ड वसूली
Bokaro News: एसडीपीओ वशिष्ठ नारायण सिंह की बड़ी बैठक, लंबित नक्सल कांडों की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश
Sahebganj News: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल सांसद का शपथग्रहण समारोह आयोजित
Sahebganj News: मॉडल कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण एवं डेंगू जागरूकता कार्यक्रम आयोजित