Ranchi News: एस.ई.टी. फाउंडेशन ने मोराबादी मैदान के पास किया पौधरोपण

सेल के सीएसआर सहयोग से 50 पौधों का वितरण भी किया गया

Ranchi News: एस.ई.टी. फाउंडेशन ने मोराबादी मैदान के पास किया पौधरोपण

पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एस.ई.टी. फाउंडेशन द्वारा मोराबादी मैदान, रांची के निकट वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 30 पौधे लगाए गए तथा 50 पौधे स्थानीय लोगों और प्रतिभागियों को वितरित किए गए। मौके पर एस.ई.टी. फाउंडेशन के निदेशक रोहित प्रकाश प्रीत ने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल एक ज़िम्मेदारी नहीं बल्कि समाज का साझा कर्तव्य है।

Ranchi News: पर्यावरण संरक्षण और हरित पहल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एस.ई.टी. फाउंडेशन द्वारा मोराबादी मैदान, रांची के निकट वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर 30 पौधे लगाए गए तथा 50 पौधे स्थानीय लोगों और प्रतिभागियों को वितरित किए गए। यह कार्यक्रम स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड के कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत आयोजित किया गया।

इस पहल में हिन्दू महापरिवार के सदस्यों ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और पर्यावरण संरक्षण के इस पवित्र अभियान में अपना सहयोग दिया। कार्यक्रम में प्रमुख अतिथियों के रूप में उपस्थित रहे उज्ज्वल भास्कर, महाप्रबंधक एवं सीओसी, गोपाल कृष्ण, सीएसआर सदस्य, प्रभात कुमार होरो, सीएसआर सदस्य तथा राजेश अयन, अध्यक्ष हिन्दू महापरिवार। इन सभी गणमान्य व्यक्तियों ने मिलकर वृक्षारोपण किया और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।

मौके पर एस.ई.टी. फाउंडेशन के निदेशक रोहित प्रकाश प्रीत ने कहा पर्यावरण संरक्षण केवल एक ज़िम्मेदारी नहीं बल्कि समाज का साझा कर्तव्य है। आज जो पौधे लगाए गए हैं, वे आने वाले कल की हरियाली और स्वच्छ वातावरण की नींव हैं। हम SAIL और हिन्दू महापरिवार के सहयोग के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने यह संकल्प लिया कि भविष्य में भी ऐसे प्रयासों को जारी रखते हुए रांची को अधिक स्वच्छ और हरित बनाया जाएगा। कार्यक्रम में एस.ई.टी. फाउंडेशन के निदेशक रोहित प्रकाश प्रीत और शशि भूषण तथा प्रोजेक्ट मैनेजर राहुल कुमार ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया और कार्यक्रम के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

यह भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार