Ranchi News: सरला बिरला पब्लिक स्कूल ने 'लिविंग न्यूजपेपर' प्रतियोगिता में रचा कीर्तिमान
एसबीयू के छात्रों ने अभिनय के माध्यम से समाचारों को मंच पर किया जीवंत
by: Sujit Sinha
On
रांची: सरला बिरला पब्लिक स्कूल(एसबीयू) के विद्यार्थियों ने अपनी सृजनात्मक प्रतिभा और प्रस्तुति कौशल का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए रांची सहोदय अंतर-विद्यालय लिविंग न्यूजपेपर प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य छात्रों में समसामयिक विषयों के प्रति जागरूकता, विश्लेषणात्मक सोच और प्रभावशाली संवाद शैली को प्रोत्साहित करना था.
प्रतियोगिता में रांची के तेरह प्रतिष्ठित विद्यालयों ने भाग लिया, जहां प्रतिभागियों ने सामाजिक, राजनीतिक एवं पर्यावरणीय मुद्दों को मंच पर जीवंत रूप में प्रस्तुत किया. छात्रों ने संवाद, दृश्य प्रभाव तथा लाइव रिपोर्टिंग के माध्यम से समाचारों को रंगमंचीय रूप में ढाल कर दर्शकों को प्रभावित किया. इस आयोजन ने छात्रों की जन-जागरूकता, संवाद क्षमता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व को भी सशक्त किया.
गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
Related Posts
Latest News
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
