Ranchi news: पारस हॉस्पिटल में 10 अगस्त को लगेगा  नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप

Ranchi news: पारस हॉस्पिटल में 10 अगस्त को लगेगा  नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप
पारस हॉस्पिटल (तस्वीर)

रांची: पारस हॉस्पिटल एचइसी में आगामी 10 अगस्त रविवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक लगेगा। इस कैंप में सभी विभागों के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा मरीजों को नि:शुल्क ओपीडी परामर्श प्रदान किया जाएगा। नि:शुल्क सेवाएं के तहत मरीजों को बीपी, आरबीएस, ईसीजी, बीएमडी, पीएफटी आदि की सुविधा प्रदान की जायेंगी।

इसके अलावा अन्य डायग्नोस्टिक एवं लैब टेस्ट पर 50 प्रतिशत की छूट दी जायेगी। कैंप का लाभ उठाने के लिए 8080808069 पर पंजीकरण कराना होगा। 
यह जानकारी पारस हॉस्पिटल के फैसिलिटी निदेशक डॉ नीतेश कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि पारस हॉस्पिटल एचइसी में कटे होठ एवं कटे तालु का इलाज नि:शुल्क किया जाता है।  पारस हॉस्पिटल का उद्देश्य है कि आम जनता को समय-समय पर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें प्राथमिक जांच की सुविधाएं दी जाएं, जिससे बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सके। 

पारस हॉस्पिटल एचईसी के मार्केटिंग हेड मानस लाभ ने कहा कि मरीजों के प्रति अपनी जिम्मेवारी को समझते हुए पारस हॉस्पिटल हमेशा नि:शुल्क हेल्थ कैंप का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी में 10 अगस्त रविवार को नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है। आम लोग इस हेल्थ कैंप का लाभ उठा सकते हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान