Ranchi News: एनयूएसआरएल  के छात्रों ने पेरिस में किया विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व, प्रतियोगिता में दिखाया दम

एनयूएसआरएल छात्रों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर लहराया भारत का परचम

Ranchi News: एनयूएसआरएल  के छात्रों ने पेरिस में किया विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व, प्रतियोगिता में दिखाया दम

नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची के छात्रों ने पेरिस में आयोजित 5th Cross-Examination Moot Court Competition 2025 में भाग लेकर भारत और विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। टीम ने इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में किंग्स कॉलेज लंदन और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसी शीर्ष संस्थाओं की टीमों के साथ प्रतिस्पर्धा की।

रांची : नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ (NUSRL), रांची के छात्रों ने पेरिस (फ्रांस) में आयोजित 5th Cross-Examination Moot Court Competition 2025 में विश्वविद्यालय का गर्वपूर्ण प्रतिनिधित्व किया। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता (International Arbitration) में तथ्य साक्षियों और विशेषज्ञ साक्षियों की जिरह (Cross-Examination) की कला पर केंद्रित थी। इस प्रतियोगिता में भारत सहित विश्वभर की अग्रणी विधि विश्वविद्यालयों की टीमें शामिल हुईं।

एनयूएसआरएल की टीम में वंश गांधी, श्रेया, श्रद्धा राज, गरिमा किरण, यश सिंह नरूका और अभया श्रुति शामिल थे। इन छात्रों ने NLU दिल्ली, NALSAR हैदराबाद, किंग्स कॉलेज लंदन और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स (LSE) जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की टीमों से मुकाबला किया। टीम ने प्रतियोगिता के दौरान अपने आत्मविश्वास, तर्कशक्ति और पेशेवर दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता के दौरान टीम को Sciences Po Law School और International Chamber of Commerce (ICC) Paris दोनों स्थानों पर अपने तर्क प्रस्तुत करने का अवसर मिला। इस अनुभव ने छात्रों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर विधिक मुद्दों की गहराई से समझ विकसित करने और वैश्विक न्याय-प्रक्रियाओं के दृष्टिकोण को जानने का मौका प्रदान किया।

यह प्रतियोगिता Sciences Po Law School, Paris द्वारा आयोजित की गई थी, जिसमें Queen Mary University of London, New York University और National University of Singapore जैसे प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान साझेदार रहे। अपनी प्रथम संस्करण के बाद ही इस प्रतियोगिता को Global Arbitration Review ने वर्ष 2021 में “Best Development of the Arbitration World” की उपाधि दी थी।
एनयूएसआरएल अपने छात्रों के इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शन पर गर्व महसूस करता है और भविष्य में उनकी निरंतर सफलता की कामना करता है।

यह भी पढ़ें: बड़ा तालाब लूटकांड का खुलासा, एक आरोपित गिरफ्तार, दो नाबालिग निरुद्ध

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड  श्रावणी मेला में गिरिडीह की उपेक्षा अस्वीकार्य, गिरिडीह–देवघर स्पेशल ट्रेन तत्काल चलाए रेलवे बोर्ड 
पाकुड़ में एआईएमआईएम की संगठनात्मक बैठक संपन्न, सदस्यता अभियान तेज करने का निर्णय
पाकुड़ में नीट परीक्षा के कथित पेपर लीक मामले को लेकर आदिवासी छात्र संघ का प्रदर्शन
धर्मेंद्र प्रधान की नैतिकता का दिया उदाहरण, JPSC मामले में सरकार पर साधा निशाना
आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा में विद्यालय प्रबंध समिति का गठन, प्रीति कुमारी वर्मा बनीं अध्यक्ष
जैन संत परम पूज्य मुनि श्री 108 सुयश सागर जी मुनीराज का भव्य मंगल प्रवेश आज होगा
द टाइम्स ऑफ़ इंडिया प्रिंसिपल कॉन्क्लेव–2026 से तौफीक हुसैन सीपीएस विद्यालय संचालक हुए  सम्मानित
पहली तिमाही में बोकारो स्टील प्लांट का शानदार प्रदर्शन, EBITDA में बना नंबर-1
कांग्रेस में थोड़ी भी नैतिकता तो वह झारखंड सरकार से समर्थन ले वापस: रघुवर दास
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की खबर से जंतर-मंतर पर जश्न, झूम उठे छात्र:  CJP संस्थापक अभिजीत दीपके बोले- "यह लोकतंत्र की जीत है"
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, NEET पेपर लीक मामले में बढ़ा सियासी दबाव
जमीन विवाद में भतीजे ने की चाची की हत्या, वारदात के कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार