Ranchi News: 19 को आयेंगे राहुल तो तेजस्वी कल, हो सकती है सीट शेयरिंग पर चर्चा

राहुल गांधी शौर्य सभागार में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में लेंगे हिस्सा

Ranchi News: 19 को आयेंगे राहुल तो तेजस्वी कल, हो सकती है सीट शेयरिंग पर चर्चा
फाइल फोटो

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर 18 अक्तूबर को बैठक होगी. इसी दिन पटना से राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचेंगे. वहीं कांग्रेस के भी कई नेता रहेंगे. वामदल के नेता भी इस बैठक में रहेंगे. इनकी बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ होगी. बताया गया कि इसी दिन सीट शेयरिंग पर फैसला लिया जायेगा.

रांची: कांग्रेस नेता व पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 19 अक्तूबर को रांची पहुंचेंगे. वह राजधानी के शौर्य सभागार में आयोजित संविधान सम्मान सम्मेलन में हिस्सा लेंगे. साथ ही साथ वे विभिन्न सामाजिक संगठन, जातीय संगठन, संविधानविद, शिक्षाविद सहित समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ बैठक करेंगे. सम्मेलन में पांच सौ प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. इधर सम्मेलन की तैयारी को लेकर पार्टी व अलग-अलग संगठन जुटे हैं. जबकि कल तेजस्वी यादव भी रांची आएंगे. इसके बाद वे राजद कार्यकर्ताओं संग मुलाकात कर सीट शेयरिंग पर चर्चा करेंगे.

पासवा के बैनर तले होगा कार्यक्रम का आयोजन

वहीं, लोकसभा के नेता प्रति पक्ष राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस नेता आलोक कुमार दुबे ने बताया कि पासवा के बैनर तले यह कार्यक्रम आयोजित होगा. उन्होंने कहा कि दिल्ली से आये प्रतिनिधि प्रतिष्ठा सिंह, मनोज त्यागी और अनिल जैन की देखरेख में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है. बुधवार को कार्यक्रम स्थल का मुआयना करने प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के नेता डॉ रामेश्वर उरांव सहित कई नेता शौर्य सभागार पहुंचे.

सीट शेयरिंग पर इंडिया गठबंधन की बैठक कल

इंडिया गठबंधन में सीट शेयरिंग के मुद्दे को लेकर 18 अक्तूबर को बैठक होगी. इसी दिन पटना से राजद नेता तेजस्वी यादव रांची पहुंचेंगे. वहीं कांग्रेस के भी कई नेता रहेंगे. वामदल के नेता भी इस बैठक में रहेंगे. इनकी बैठक मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ होगी. बताया गया कि इसी दिन सीट शेयरिंग पर फैसला लिया जायेगा. इसके ठीक अगले दिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी रांची आयेंगे. बताया गया कि 18 को सीट शेयरिंग पर फैसला लिया जायेगा. फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भी मंजूरी ली जायेगी. इसके बाद इसे सार्वजनिक किया जायेगा. झामुमो सीट शेयरिंग फाइनल होने के बाद अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगा.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी
Koderma News : डीसी के निर्देशन में चुनाव कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
Koderma News : बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने की अपील
Crime News: दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बेरहमी से तोड़े हाथ-पैर, उंगलियों के नाखून उखाड़े
बोड़म प्रखंड में महिलाओं के लिए सिलाई प्रशिक्षण से आत्मनिर्भरता की नई शुरुआत
Ranchi News : बीआईटी मेसरा में तीन दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के अरमान सूद बने JEE Main में जिला टॉपर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा की बूथ स्तरीय कार्यकर्ता बैठक