Ranchi News: झारखंड के विभिन्न जिलों में आठ से बारिश की संभावना
मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी
राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 35.3 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार जिले में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जिलों में आठ सितंबर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है।
रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में आठ सितंबर से हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है। यह जानकारी मौसम विभाग ने शनिवार को दी है। विभाग के अनुसार इस दौरान कई स्थानों पर 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इसे लेकर विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

उल्लेखनीय है कि राज्य के अधिकांश जिलों में पिछले चार-पांच दिनों से लगातार हो रही बारिश के चलते आम जन जीवन काफी प्रभावित हुआ है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक तापमान गोड्डा में 35.3 डिग्री और सबसे कम तापमान लातेहार जिले में 20.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री, जमशेदपुर में 31 डिग्री, डाल्टनगंज में 31.8, बोकारो में 31.5 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
