Ranchi News: डोरंडा कॉलेज में B.Ed प्रथम वर्ष छात्रों की सहायक सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन
प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने शिक्षण साधनों का महत्व बताया
रांची के डोरंडा कॉलेज में B.Ed प्रथम वर्ष छात्रों ने सहायक सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया। चार्ट, मॉडल और मल्टीमीडिया के जरिए प्रशिक्षु शिक्षकों ने सीखने को सरल व आकर्षक बनाने की तकनीकें प्रस्तुत कीं। प्राचार्य डॉ. राजकुमार शर्मा ने शिक्षण साधनों के महत्व पर प्रकाश डाला।
रांची: शुक्रवार को डोरंडा कॉलेज में B.Ed प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों द्वारा पोस्ट स्कूल इंटर्नशिप सहायक सामग्री प्रदर्शनी का आयोजन किया गया इस प्रदर्शनी में प्रशिक्षु शिक्षकों द्वारा स्कूल में उपयोग किए गए सहायक सामग्री को प्रदर्शनी में अपने B.Ed विभाग में दिखाया गया।

ये उपकरण जैसे चार्ट मॉडल और मल्टीमीडिया जटिल अवधारणाओं को सरल बनाते हैं, छात्रों को विषय में व्यस्त रखते हैं और प्रारंभिक कक्षाओं में व्यक्तिगत विभिन्नताओं को पूरा करके सीखने के अनुभव को बढ़ाते हैं। इस अवसर पर सभी शिक्षक मौजूद थे। ये जानकारी कॉलेज के सह मीडिया प्रभारी अवधेश ठाकुर ने दिया।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.
