रघुवर दास ने गृह मंत्री अमित शाह को कार्यकाल की ऐतिहासिक उपलब्धि पर दी बधाई
अनुच्छेद 370 हटाने से लेकर नक्सल उन्मूलन तक, दास ने गिनाईं शाह की प्रमुख उपलब्धियां
पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को 2258 दिनों तक कार्य करने का रिकॉर्ड बनाने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि शाह के नेतृत्व में देश ने अनुच्छेद 370 को हटाने, नक्सलवाद के खात्मे और आंतरिक सुरक्षा में मजबूती जैसे कई ऐतिहासिक कदम देखे। रघुवर दास ने झारखंड की जनता की ओर से शुभकामनाएं भी दीं।
रांची: पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने अमित शाह को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अमित शाह ने आज केंद्रीय गृह मंत्री के रूप में सर्वाधिक 2258 दिवस तक कार्य करने का कीर्तिमान अपने नाम दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि वे इसी तरह माँ भारती की अहर्निश सेवा करते रहें। यशस्वी गृह मंत्री अमित शाह को झारखंड की समस्त जनता की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
