शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कहा वह एक जमीन से जुड़े नेता 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में 'दिशोम गुरु' को किया याद

शिबू सोरेन के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, कहा वह एक जमीन से जुड़े नेता 
पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन एवं पीएम मोदी

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के संस्थापक शिबू सोरेन(81) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. उन्होंने शिबू सोरेन के बेटे और वर्तमान मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं.

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में 'दिशोम गुरु' को याद करते हुए लिखा कि वह एक जमीन से जुड़े नेता थे, जिन्होंने जनसेवा के लिए खुद को समर्पित कर दिया था. उन्होंने विशेष रूप से आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए काम किया.

प्रधानमंत्री ने अपने ट्वीट में कहा, " शिबू सोरेन जी एक जमीनी नेता थे, जो जनसेवा के क्षेत्र में अपनी अटूट निष्ठा से ऊंचाइयों तक पहुंचे. वह विशेष रूप से आदिवासी समुदायों, गरीबों और वंचितों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित रहे. उनके निधन से अत्यंत दुखी हूं. मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं. मैंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बात कर शोक संवेदना व्यक्त की. ॐ शांति.

यह भी पढ़ें: पलामू पुलिस लाइन में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर, मेदांता अस्पताल ने किया पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश विधायक प्रदीप प्रसाद ने जनसेवा कार्यालय में क्षेत्रवासियों की समस्याएँ सुनीं, अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
हजारीबाग के तैराकों का शानदार प्रदर्शन, 46 पदक जीतकर बढ़ाया जिले का मान बाॅयज ग्रुप -2 में हजारीबाग जिला ओवर ऑल चैंपियन हुआ
संवेदक संघ का समाहरणालय के समक्ष धरना, रॉयल्टी चालान व्यवस्था खत्म करने की मांग
चौपारण में बड़ी कार्रवाई: 41 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार
श्रावणी मेला को लेकर उपायुक्त और एसपी ने रूटलाइन का किया निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता
दुनिया वैसी ही बन जाती है, जैसी हम चाहते हैं
देवघर में ब्राउन शुगर तस्करी का खुलासा, 5.01 ग्राम नशीला पदार्थ, 85,150 रुपये नकद और इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन बरामद, तस्कर गिरफ्तार
पिठोरिया में वरिष्ठ महिला सम्मान समारोह आयोजित, समाजसेवा में योगदान देने वाली महिलाओं को मिला सम्मान
JPSC मामले में भाजपा पर राजद का हमला, बाबूलाल मरांडी को सवाल पूछने का नैतिक अधिकार नहीं : कैलाश यादव
बीआईटी मेसरा के लालपुर परिसर में नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत, विद्यार्थियों का हुआ स्वागत
भाजपा पहले अपने शासनकाल की भर्ती अनियमितताओं का जवाब दे : विजय शंकर नायक
नागेश्वर प्रसाद सिंह के निधन से शोक, जलीय सूर्य मंदिर समिति ने दी श्रद्धांजलि