रांची में सूचना भवन सभागार में आयोजित की गई प्रेस सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम
रांची: राजधानी में शुक्रवार को सूचना भवन के सभागार में प्रेस सेंसिटाइजेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन शैलेश कुमार चौरसिया, अभियान निदेशक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, केअध्यक्षता में की गई।
प्रेस को संबोधित करते हुए शैलेश कुमार चौरसिया ने बताया की आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्त दिवस का आयोजन किया जाएगा। मुक्ति दिवस, केंद्र के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, स्कूल शिक्षा मंत्रालय तथा महिला एवं बाल विकास मंत्रालय का यह संयुक्त जन स्वास्थ्य कार्यक्रम है। इस कार्यक्रम के तहत झारखंड के सभी जिलों के सभी स्कूलों और अंगनाबारी केन्द्रों में 1 से 9 साल तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवाई खिलाकर कृमि-मुक्त किया जाएगा। और जो बच्चे अगर छुट जायेंगे उन्हें 17 फरवरी को 17 फरवरीको मॉप-अप दिवस में कृमि मुक्त किया जाएगा।




