नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा का स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान अभूतपूर्व: सोनाल शांति
अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम मदर टेरेसा करना स्वास्थ्य क्षेत्र के योद्धाओं के लिए प्रेरणादायी
रांची: प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता सोनाल शांति ने कहा कि झारखंड सरकार के इस निर्णय को तुच्छ मानसिकता और विकृत राजनीतिक सोच बताने वाली भाजपा अपने ही नेताओं को शर्मसार कर रही है. पिछले एक दशक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रीयों ने कई शहरों, संस्थाओं, रेलवे स्टेशनों के नाम बदले हैं जिन्हें झारखंड भाजपा के नेतागण सीधे तौर पर तुच्छ और विकृत सोच वाला घोषित कर रहे हैं.
नोबेल पुरस्कार से सम्मानित मदर टेरेसा ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में भारत की जनता के लिए अभूतपूर्व योगदान देते हुए अपना संपूर्ण जीवन गुजार दिया इसके बाद भी भाजपा द्वारा उनकी सराहना करने की जगह इसे विवाद का विषय बनाया जा रहा है.


उन्होंने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा दिन प्रतिदिन विकास की नई लकीर खींचने से भाजपा हतोत्साहित है शायद यही वजह है कि अपनी मानसिक अस्वस्थता का परिचय समय-समय पर भाजपा के नेतागण देते रहते हैं.
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.


