शिबू सोरेन को 'भारत रत्न' देने की मांग: कैलाश यादव ने बताया वे 'आदिवासी समाज के अजेय योद्धा'

गुरुजी के अधूरे सपने को पूरा करना राजनीतिक दलों का दायित्व

शिबू सोरेन को 'भारत रत्न' देने की मांग: कैलाश यादव ने बताया वे 'आदिवासी समाज के अजेय योद्धा'
गुरूजी के साथ कैलाश यादव

 गुरुजी झारखंड के धरतीपुत्र माटी के लाल थे जल जंगल जमीन बचाने के लिए जीवंत काल तक संघर्ष त्याग और बलिदान देने वाले योद्धा के तौर पर आवाज उठते रहे. झारखंड के दबे कुचले गरीब वंचित आदिवासी समाज के हक अधिकार के लिए और साहूकारों के अत्याचार के खिलाफ जंगल के गांव से लेकर लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद तक पहुंचाने में कामयाब रहे. 

रांची: प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने 20 वर्ष पूर्व तत्कालीन सीएम देशोम गुरु श्रद्धेय शिबू सोरेन के साथ अपना तस्वीर साझा कर भावुक पल को याद किया है. यादव ने कहा कि गुरुजी झारखंड के धरतीपुत्र माटी के लाल थे जल जंगल जमीन बचाने के लिए जीवंत काल तक संघर्ष त्याग और बलिदान देने वाले योद्धा के तौर पर आवाज उठते रहे. झारखंड के दबे कुचले गरीब वंचित आदिवासी समाज के हक अधिकार के लिए और साहूकारों के अत्याचार के खिलाफ जंगल के गांव से लेकर लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद तक पहुंचाने में कामयाब रहे. 

झारखंड राज्य निर्माण के लिए वर्षों तक गुरुजी ने जन जन तक आंदोलन कर लोगों को जागरूक  एवं एकजुट किया उसके उपरांत एक बड़े आंदोलनकारी जननेता के रूप में उभरे. बिहार से झारखंड राज्य बटवारा के लिए अनेकों आंदोलन किए संथाल और कोल्हान के लोगों को सड़क पर उतार कर चक्का जाम करना रेल रोको आंदोलन कर विधानसभा से लेकर संसद तक ठप करवाते रहे. उन्होंने जनता और लोकतंत्र को बताया कि मौलिक अधिकारों के लिए संघर्ष से बड़ा त्याग कुछ नहीं है अगर लक्ष्य को हासिल करना है तो संघर्ष त्याग बलिदान ही एक मात्र उद्देश्य होना चाहिए.

विदित हो कि राज्य निर्माण वर्ष 2000 से पूर्व जब केंद्र में श्रद्धेय अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व में NDA सरकार थी उस समय BJP /VHP/RSS के नेताओं ने दिल्ली बैठक के दौरान राज्य को वनांचल नाम तय किया था लेकिन गुरुजी शिबू सोरेन ने UPA नेताओं संग वनांचल नाम का जमकर विरोध किया था तत्पश्चात फिर झारखंड नाम पर सहमति बनी थी. 
आदिवासी समाज के विकास के लिए अलग राज्य का मांग करने वाले जयपाल सिंह मुंडा, कार्तिक उरांव रामदयाल मुंडा जैसे अनेक बड़े नेताओं ने भी झारखंड नाम से राज्य बनाने की मांग करते रहे थे. लेकिन गुरुजी ने जंगल एवं सुदूर क्षेत्रों में रहने वाले आदिवासी समाज के रहन सहन खान पान के तौर तरीके को ध्यान में रखकर ही गुरुजी ने झारखंड नाम पर प्रस्ताव पास करवाने में सफल रहे तथा एक बड़े कद का राजनेता के रूप में जाने गए थे.

यादव ने कहा कि राजद से गुरुजी शिबू सोरेन का संबंध हमेशा मधुर और घनिष्ठ रहा. राजद अध्यक्ष लालू यादव के साथ गुरुजी धर्मनिरपेक्ष विचारधारा को हमेशा बढ़ावा दिया. उन्होंने कार्यकर्ता जनता जनार्दन को कभी निराश नहीं किया लोगों के दुख पीड़ित अवस्था में हमेशा साथ रहे. यादव ने कहा कि गुरुजी से मिलने का मुझे बराबर अवसर मिलते रहा उनके जन्मदिन के मौके पर बधाई देने और आशीर्वाद लेने का सौभाग्य प्राप्त होते रहा. 

यह भी पढ़ें: हेमन्त सोरेन ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा—झारखंड आंदोलन के महान योद्धा थे

ज्ञात हो कि आज से 20 वर्ष पूर्व वर्ष 2005 में जब गुरुजी राज्य में पहली बार मुख्यमंत्री बने थे तो उनके साथ एक कार्यक्रम में साथ  रहने का मौका मिला था जिसका तस्वीर हमने साझा किया है. आज गुरुजी को अंतिम यात्रा पर अंतिम जोहार करते हैं इस भावुक पल में राजनीतिक दलों को संकल्प लेने चाहिए कि गुरुजी के अधूरे सपने को सभी लोग मिलजुल कर पूरा करें.

यह भी पढ़ें: दीपिका पांडेय का बड़ा दावा: झारखंड बना गरीबों के सशक्तिकरण का राष्ट्रीय मॉडल

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dhanbad News: सदर अस्पताल का देश भर में डंका, राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम में मिला पूरे भारत में तीसरा स्थान
Dhanbad News: मीन अधिग्रहण मामलों पर जिला प्रशासन सख्त, अपर समाहर्ता कक्ष में रैयतों और बीसीसीएल अधिकारियों की बड़ी सुनवाई
जमीन विवाद में खूनी खेल: रामपुर गांव में अंधाधुंध गोलीबारी, एक युवक की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल
Palamu News: डीडीसी जावेद हुसैन बने खूंटी के नए उपायुक्त, प्रबुद्ध जनों और समाजसेवियों में भारी हर्ष
पद्म पुरस्कार 2026: धर्मेंद्र, हरमनप्रीत कौर और उदय कोटक समेत 66 हस्तियां सम्मानित
Ramgarh News: कोयला तस्करों का नया पैंतरा, पैसेंजर सूमो को कस्टमाइज्ड कर ढोया जा रहा था अवैध कोयला, वाहन जब्त
Ramgarh News: पुलिस का समकालीन अभियान, पुलिस ने कांड संख्या 59/26 के फरार अभियुक्त भांगो साव को दबोचा
Ramgarh News: लू और भीषण गर्मी पर उपायुक्त सख्त, DC ऋतुराज के निर्देश पर जिले भर में शुरू हुए 'जल राहत केंद्र'
Deoghar News: सौरभ कुमार भुवानिया बने 48वें उपायुक्त, निवर्तमान डीसी शशि प्रकाश सिंह से ली जिम्मेदारी
झारखंड राज्यसभा चुनाव 2026: अपने दम पर प्रत्याशी उतारेगी बीजेपी, प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में सर्वसम्मति से बड़ा फैसला
बीजेपी युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष की दबंगई: शराब दुकान में घुसकर हंगामा, सेल्समैन को सड़क पर घसीटकर पीटा