पेपर लीक करने वाले अपराधिक गिरोह का बृहद डाटाबेस बनाये झारखण्ड पुलिस: विजय शंकर नायक 

पेपर लीक होने से सरकार की प्रतिष्ठा हुई धूमिल एंव राज्य हुआ कलंकित

पेपर लीक करने वाले अपराधिक गिरोह का बृहद डाटाबेस बनाये झारखण्ड पुलिस: विजय शंकर नायक 
विजय शंकर नायक (फाइल फोटो)

राज्य निर्माण के बाद जितने भी JPSC/JSSC के माध्यम से परीक्षा आयोजित किये गये उसमें बराबर पेपर लिक की घटना हुई जिससे राज्य के छात्र, युवा, नौजवानों का भविष्य खतरे मे पड़ा रहा और सरकार की प्रतिष्ठा भी धूमिल एंव राज्य कलंकित हुआ

रांची: पेपर लीक करने वाले संगठित अपराधीक गिरोहों का वृहद डाटाबेस बनाये झारखण्ड पुलिस की आर्थिक अपराध इकाई ये बातें आदिवासी मूलवासी जनाधिकार मंच के केन्द्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व विधायक प्रत्याशी विजय शंकर नायक ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एंव राज्य के पुलिस  महानिदेशक को एक पत्र लिख कर कही. उन्होंने कहा कि राज्य निर्माण के बाद जितने भी JPSC/JSSC के माध्यम से परीक्षा आयोजित किये गये उसमें बराबर पेपर लिक की घटना हुई जिससे राज्य के छात्र, युवा, नौजवानों का भविष्य खतरे मे पड़ा रहा और सरकार की प्रतिष्ठा भी धूमिल एंव राज्य कलंकित हुआ. फ्रेश परिक्षा नही होने के कारण राज्य मे दिन प्रतिदिन छात्र, युवा, बेरोजगार हो रहे हैं. नौजवानो का आक्रोश आये दिन आन्दोलन के माध्यम से निकाल रहे है.

नायक ने आगे कहा कि मंच का मानना है कि राज्य सरकार पेपर लीक करने वाले संगठीत अपराधिक गिरोहों का एक वृहद डाटाबेस झारखंड पुलिस की आर्थिक अपराध ईकाई के माध्यम से बनाने की दिशा मे सकरात्मक एवं ठोस पहल करें. जिसमें पड़ोसी राज्य के मदद से उनके हुलिये से लेकर अन्य जानकारीयां जुटाई जाए. वृहद डाटाबेस को उत्तर प्रदेश, बिहार, ओड़िसा, हरियाणा, बंगाल, गुजरात, महाराष्ट्र जैसे राज्यों से साझा भी किया जाय ताकि ऐसे गिरोहों की सतत निगरानी किया जा सके.

नायक ने पत्र के माध्यम से यह भी कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन झारखंड लोक सेवा परीक्षा  अधिनियम के तहत पेपर लीक मे शामिल अपराधिक गिरोहों की सभी संपत्ति को जब्त किया जाए  और ऐसे अपराधियों की फैमली ट्री (वंशावली) बनाकर काली कमाई का लाभ उठाने वाले लोगो पर भी कार्रवाई की जाए साथ ही साथ ऐसे अपराधियों के दादा से पोते तक की आय-व्यय का ब्यौरा  निकालते हुए दोषी नाते-रिशतेदारो पर भी चार्ज शीट की जाए और इसमें आजीवन सजा का प्रावधान  हो तथा कोचिंग संस्थान के संचालको की भी संदिग्ध भूमिका को केन्द्र मे रखा जाए.

नायक ने आगे कहा कि किसी भी प्रतियोगी परीक्षाओं की धांधली मे अगर परीक्षा ऐजेंसी या केन्द्रों की भूमिका सामने आती है तो उनके सभी चल-अचल संपति भी जब्त किए जाए साथ ही परीक्षा पर होने वाले सभी खर्च भी बतौर जुर्माना वसूला जाए और कम्प्युटर आधारित टेस्ट लेने वाली सभी पंजीकृत परीक्षा केंद्रो का भी डाटाबेस तैयार किया जाय एवं एजुकेशनल कंसल्टेंसी का भी डाटाबेस  बनाया जाए एवं इनलोगो का संपूर्ण ब्यौरा रजिस्टार आफ कंपनीज, जीएसटी आदि से प्राप्त किया जाए.  

यह भी पढ़ें नकली विदेशी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन, 1800 बोतल शराब व 900 लीटर स्पिरिट जब्त

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान
23 फरवरी के चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान
Jamshedpur News : शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ अतिक्रमण हटाओ अभियान
झारखण्ड का बजट: अंतिम पायदान पर खड़े समाज के विकास का सच्चा आईना बने
साहिबगंज में रामनाथ पासवान के समर्थन में पंकज मिश्रा का भव्य रोड शो
बजट सत्र के दूसरे दिन जल संसाधन व खाद्य आपूर्ति विभाग पर उठे सवाल
Bokaro News : मेयर प्रत्याशी गोपाल मुरारका को कई सामाजिक संगठनों का मिला एकजुट समर्थन
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने AI समिट रोबोट विवाद पर मांगी माफी, प्रोफेसर पर लगाया दोष
AI Impact Summit 2026: अश्विनी वैष्णव बोले- भारतीय IT कंपनियां AI सर्विसेज के लिए तैयार, अपस्किलिंग जोरों पर
Bokaro News : नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में तेज हुआ प्रचार अभियान
Palamu News : चुनाव को शांतिपूर्ण बनाने के लिए प्रशासन की सख्त तैयारी