झारखंड : गैर अनुसूचित जिलों में शिक्षकों की नियुक्ति का आदेश जारी, दो विषयों में होगी नियुक्ति

रांची : झारखंड के 11 अनुसूचित जिलों में दो विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया है। 11 अनुसूचित जिलों में हाइस्कूल के इतिहास व नागरिक शास्त्र विषय के शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर पत्र कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने जारी कर दिया है। यह पत्र स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग को प्राप्त हो गया है।

पत्र में कहा गया है कि संस्कृत एवं अन्य विषयों में जहां नियुक्ति अनुसूचित जिलों में बाधित है, उन विषयों में गैर अनुसूचित जिलों में नियुक्ति के लिए सुप्रीम का आदेश आने की प्रतीक्षा की जा सकती है। मालूम हो कि गैर अनुसूचित जिलों में भी नवंबर तक नियुक्ति प्रक्रिया नवंबर तक रोकने का आदेश जारी किया गया था।
इतिहास एवं नागरिक शास्त्र विषय में 11 जिलों में 636 अभ्यर्थियों की नियुक्ति होगी। इनकी नियुक्ति की अनुशंसा झारखंड राज्य कर्मचारी चयन आयोग द्वारा की जा चुकी है। नियुक्ति प्रक्रिया नवंबर अंत तक पूरी किए जाने की संभावना है।