झारखंड के राज्यपाल, सीएम समेत बाबूलाल मरांडी एवं चंपाई सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर जताया शोक 

गुरुवार रात पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन AIIMS अस्पताल में हुआ 

झारखंड के राज्यपाल, सीएम समेत बाबूलाल मरांडी एवं चंपाई सोरेन ने पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर जताया शोक 
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह (फाइल फोटो)

रांची: पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह का निधन गुरुवार रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में हुआ, उन्होंने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम साँस ली. उनकी मौत से पूरा देश शोक के लहर में डूब गया. उनकी मौत की जानकारी मिलने के बाद झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार, सीएम हेमंत सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी एवं पूर्व मुख्यमंत्री व सरायकेला विधायक चंपाई सोरेन ने शोक जताया है.

राज्यपाल संतोष गंगवार ने कहा ''देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद हूँ. भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा. इस दुःख की घड़ी में, मैं उनके परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं प्रकट करता हूं.''

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ''आज देश ने अपना एक महान लाल खो दिया. देश के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्वविख्यात अर्थशास्त्री मनमोहन सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखदायी है. विकासशील राजनीति और गवर्नेंस के पुरोधा आदरणीय मनमोहन सिंह जी ने निःस्वार्थ भाव के साथ देश और देशवासियों की सेवा में अपना पूरा जीवन लगा दिया था. आज मनमोहन सिंह जी हमारे बीच नहीं हैं, मगर उनके आदर्श और विचार हमें हमेशा प्रेरणा देते रहेंगे. मरांग बुरु दिवगंत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार समेत देशवासियों को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति और साहस दें.''

बाबूलाल मरांडी ने कहा, ''महान अर्थशास्त्री, सहज, सरल एवं सौम्य व्यक्तित्व के धनी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी  के निधन की दुखद सूचना से मन व्यथित है. देश के आर्थिक सुधारों में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा. ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को यह अपार दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें.''

यह भी पढ़ें भाजपा के दबाव में कैसे आए नीतीश, क्या बनेंगे राष्ट्रपति, अपने मिशन में कामयाब हुई भाजपा?

चंपाई सोरेन ने कहा, ''भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन की दुखद खबर से मर्माहत हूं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों एवं समर्थकों को यह दुख सहने की शक्ति दें'' 

यह भी पढ़ें कलश शोभायात्रा के साथ सप्त दिवसीय श्री शिव महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ

Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।

'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।

Latest News

Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा Koderma News: अधूरा पड़ा स्टेडियम निर्माण का मामला विधानसभा में उठा
Chaitra Amavasya 2026: 18 या 19 मार्च? जानिए सही तिथि, स्नान-दान का समय और पितृ कर्म का शुभ मुहूर्त
Sahebganj News: बंद पड़ी जलापूर्ति योजना को लेकर विधायक ने विधानसभा मे भेजा निवेदन
Koderma News: 1 से 7 कक्षा तक की वार्षिक परीक्षा 11 मार्च से
हेमंत सरकार पर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने का आरोप
Koderma News: डीवीसी केटीपीएस में सुरक्षा जागरूकता को लेकर रैली का आयोजन
Ramgarh News: विधायक ममता देवी ने शून्यकाल में उठाया अधूरा निर्माण कार्य
AC Under 30000: 1.5 Ton Window AC के बेस्ट ऑप्शन, Lloyd, Voltas और Blue Star के सस्ते मॉडल
Bokaro News: मंडल कारा चास में जिला प्रशासन की बड़ी छापेमारी
Palamu News: धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने का निर्देश, 20 दिनों में लक्ष्य पूरा करने के निर्देश 
Sahebganj News: मिर्जाचौकी स्टेशन पर मोबाइल छिनतई
Dumka News: धरना स्थल पर हड़कंप: प्रदर्शन के बीच देसी कट्टे के साथ युवक गिरफ्तार