गृह मंत्री अमित शाह आज पहुंचेंगे रांची, परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जायेंगे साहिबगंज

शहर के कई इलाके नो फ्लाई जोन घोषित

गृह मंत्री अमित शाह आज पहुंचेंगे रांची, परिवर्तन यात्रा में शामिल होने जायेंगे साहिबगंज
गृह मंत्री अमित शाह (फाइल फोटो)

20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाली इस परिवर्तन यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक शामिल होंगे

रांची: गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर आज रांची आने वाले हैं. गृह मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं. राजधानी के कई इलाकों को नो फ्लाई जोन में तब्दील कर दिया गया है. सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सदर एसडीओ ने धारा 163 के तहत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, हिनू चौक से राजेंद्र चौक एवं सुजाता चौक तक एवं रेडिसन ब्लू होटल के 200 मीटर के दायरे को 19 सितंबर की सुबह 5 बजे से 20 सितंबर की रात 11 बजे तक नो फ्लाई जोन घोषित कर दिया है. इन इलाकों में ड्रोन, पैराग्लाइडर और हॉट एयर बैलून उड़ाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.

बता दें कि अमित शाह 20 सितंबर को साहिबगंज से शुरू होने वाली भाजपा परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे. प्राप्त जानकारी के अनुसार गृह मंत्री 19 सितंबर को रांची के रेडिसन ब्लू होटल में विश्राम करेंगे और अगले दिन 20 सितंबर को सुबह 11.30 बजे भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. भोगनाडीह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित एक भव्य जनसभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद अमित शाह गिरिडीह के जमुआ में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे. 

आपको बता दें कि 20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाली इस परिवर्तन यात्रा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तक शामिल होंगे. योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम देवघर और चतरा में निर्धारित है, जबकि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Bokaro News: पारदर्शी टेंडर से चुनी जाएगी नई एजेंसी, DC अजय नाथ झा ने की समीक्षा बैठक Bokaro News: पारदर्शी टेंडर से चुनी जाएगी नई एजेंसी, DC अजय नाथ झा ने की समीक्षा बैठक
Bokaro News: इंटर स्टील बैडमिंटन चैम्पियनशिप का आयोजन
Sahebganj News: विधायक ने सदन में उठाई बिजली की समस्या, मंत्री ने दिया जल्द समाधान का आश्वासन
Pakur News : महिला को झांसे में लेकर तीन लाख का गहना ले उड़े दो ठग
Koderma News: पेयजल और बिजली की नियमित आपूर्ति हो: डॉ नीरा यादव
Koderma News: व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ताओं को दिया गया ई-कोर्ट सर्विस ट्रेनिंग 
Ranchi News : बिरला प्रौद्योगिकी संस्थान, मेसरा में ‘कोएलिसेन्स 26’ का समापन 
साध्वी निरंजना ज्योति बनीं पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष, करोड़ों पिछड़े वर्ग के लोग होंगे अब लाभान्वित
दिल्ली में 19 लाख, झारखंड में 75 लाख: आदित्य साहू ने उजागर किया 'फोरेंसिक उपकरण घोटाला'
रांची में अंतरराष्ट्रीय कार्यशाला, पर्यावरण और उन्नत सामग्रियों पर मंथन
Koderma News : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में छः दिवसीय रोजगार कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ
Ranchi News : सीसीएल के मेगा हेल्थ कैंप में 146 लोगों की जांच, मुफ्त दवा और परामर्श