झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमन्त सोरेन ने ली शपथ, चौथी बार बने सीएम 

राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने पद एवं गोपनीयता की दिलाई शपथ 

झारखंड के 14वें मुख्यमंत्री के रूप में हेमन्त सोरेन ने ली शपथ, चौथी बार बने सीएम 
मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते हेमंत सोरेन.

राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह का हुआ भव्य आयोजन, कई विशिष्ट अतिथिगण हुए शामिल. 

रांची: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में हेमन्त सोरेन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. राज्यपाल और अन्य अतिथि गणों ने हेमन्त सोरेन को मुख्यमंत्री के पद की शपथ लेने पर बधाई और शुभकामनाएं दी. इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने हाथ हिलाकर हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. 

ये गणमान्य हुए शामिल 

शपथ ग्रहण समारोह में राज्यसभा सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन, कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मल्लिकार्जुन खरगे, नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, तेलांगना के उप मुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश प्रसाद यादव, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, बिहार विधान सभा मे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव, सीपीआईएमएल के राष्ट्रीय महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य, तमिलनाडु सरकार में मंत्री उदयनिधि स्टालिन समेत कई सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, वरीय पदाधिकारी और बड़ी संख्या में आम लोग मौजूद थे.

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एमपी अध्याय द्वारा अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन कवि सम्मेलन संपन्न
Koderma News: श्री श्री 1008 नवदिवसीय शतचंडी महायज्ञ को लेकर भव्य शोभायात्रा व ध्वजारोपण
Dhanbad News: विधानसभा में गरजीं रागिनी सिंह, श्रमिकों की सुरक्षा और रोजगार पर सरकार को घेरा
Hazaribagh News: बी.एम. मेमोरियल स्कूल में सावित्रीबाई फुले को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि
Dumka News: बीडीओ सह सीडीपीओ ने किया पाँच आँगनबाड़ी केन्द्र का औचक निरीक्षण
Dumka News: सहायक समाहर्ता ने किया फूलो–झानो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का औचक निरीक्षण
Dumka News: उपायुक्त ने हिज़ला स्थित मूक-बधिर विद्यालय का किया निरीक्षण
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद ने सदन में उठाया के विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं का मुद्दा
Hazaribagh News: हिन्दुत्व प्रचारक अमन कुमार ने उपायुक्त से किया शिष्टाचार मुलाकात
Hazaribagh News: 10 साल का इंतजार और छात्रों का फूटा गुस्सा, JTET परीक्षा न होने पर फूंका सरकार का पुतला
Hazaribagh News: जनता दरबार में उपायुक्त ने सुनी फरियादियों की समस्याएं
Bokaro News: इस्पात संयंत्र में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन