आदिवासी मुद्दों पर बनेगी फिल्म, टीसीआइ की संचालन समिति का हुआ गठन
टीसीआइ करेगी फंडिंग, तीन फिल्मों का होगा निर्माण
by: Sujit Sinha
On
रांची: आदिवासी मुद्दों पर आधारित फिल्मों के निर्माण के लिए ट्राइबल सिनेमा आफ इंडिया (टीसीआइ) की बैठक सह कार्यशाला गुरुवार को डा कामिल बुल्के पथ स्थित सत्यभारती सभागार में आयोजित की गई. इस बैठक में संचालन समिति का गठन हुआ. इस मुद्दे पर तीन फिल्मों का निर्माण होगा, जिसकी फंडिंग टीसीआइ करेगी.
दैनिक जागरण में छपी रिपोर्ट के अनुसार इसमें डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता बिजू टोप्पो को अध्यक्ष, संगीत निर्माता तेज मुंडू को उपाध्यक्ष के अलावा प्रिंसी लकड़ा को सचिव, नीरज समद को उप-सचिव, इनुस कुजूर व सुरेंद्र कुजूर को संयोजक बनाया गया. बैठक का संचालन डाक्यूमेंट्री फिल्म निर्माता दीपक बाड़ा ने किया. इसी क्रम में सर्वसम्मति से टीसीआइ का संचालन समिति का गठन किया गया. गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉 Join Now
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.



