कांग्रेस ने उजागर की वोट चोरी की साजिश, राहुल गांधी ने रखे फर्जी मतदाताओं के सबूत

हरियाणा में 25 लाख फर्जी वोटर मिलने का दावा

कांग्रेस ने उजागर की वोट चोरी की साजिश, राहुल गांधी ने रखे फर्जी मतदाताओं के सबूत

कांग्रेस ने फर्जी मतदाताओं और वोट चोरी का मुद्दा उठाते हुए भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने सबूतों के साथ फर्जी वोटर सूची पेश की और चुनाव सुधार की मांग की।

रांची : कांग्रेस ने देश के समक्ष वोट चोरी को उजागर किया। राहुल गांधी जी ने पूरे सबूत के साथ जाली मतदाताओं, जोड़े गए जाली मतदाताओं, हटाए गए आम मतदाताओं, फर्जी पते सहित सभी की सूची को पूरे सबूत के साथ जनता के बीच रखा है। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी श्री के राजू ने संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा में 2 करोड़ मतदाताओं में से लगभग 25 लाख फर्जी मतदाता पाए गए हैं।

लोकतंत्र मे मतदान का अधिकार संवैधानिक अधिकार है जो लोकतंत्र की मजबूती के लिए जनता को दिया गया है।भाजपा संवैधानिक व्यवस्था को वोट चोरी के माध्यम से हाईजैक कर रही है। झारखंड में मतदाताओं के बीच इस मुद्दे पर जागरूकता फैलाने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलाया गया जिसमें लगभग 16 लाख आम जनता के हस्ताक्षर संग्रहित किए गए हैं।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य चुनाव सुधार हेतु भारत निर्वाचन आयोग से पांच मांगों पर कार्रवाई करने को लेकर है। इसमें प्रमुख रूप से स्पष्ट मतदाता सूची फोटो सहित देना ताकि इससे मतदाता,उसके आवास,मतदाता का संपूर्ण विवरण पता चल सके, वोटर लिस्ट को स्कैन किया जा सके। चुनाव आयोग ने इस प्रक्रिया को बंद कर दिया इसका प्रमुख उद्देश्य भाजपा को मौका देने के लिए है ताकि केंद्रित तरीके से फर्जी मतदाताओं को जोड़ने कांग्रेस समर्थित मतदाताओं को हटाने एक ही व्यक्ति का अनेक जगहों पर नाम जोड़ना है।

चुनाव आयोग हटाए या जोड़े गए मतदाताओं की सूची समय पर प्रकाशित करें ताकि राजनीतिक दल या उम्मीदवार पूरी छानबीन कर मतदाताओं का अधिकारों की सुरक्षा कर सके। बिहार में लाखों मतदाताओं को एस आइ आर के तहत मतदाता सूची से बाहर किया गया लेकिन उनकी आपत्तियों को दर्ज करने की कोई प्रक्रिया नहीं है इस प्रक्रिया में उचित सुधार की आवश्यकता है तथा मतदाता सूची का प्रकाशन चुनाव के अंतिम क्षणों में करने की बजाय पहले करना चाहिए।

यह भी पढ़ें साहिबगंज में मेडिकल कॉलेज और कार्गो हवाई अड्डा को मिली स्वीकृति

 हम अपनी मांगों को लेकर जनता के बीच गए, चुनाव सुधार से संबंधित हमारी मांगों और वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को जनता ने अपना भरपूर समर्थन दिया।

यह भी पढ़ें टाटा पावर और यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक के बीच ऐतिहासिक समझौता

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर ईरान का बड़ा दावा: नेतन्याहू के दफ्तर पर हमला, खामेनेई मौत के बाद तनाव चरम पर
चंद्र ग्रहण लाइव 2026: मोबाइल पर LIVE कैसे देखें ब्लड मून? जानिए समय और पूरा तरीका
सांसद के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन, बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए भूलन दुबे
Israel-Iran Conflict GK: इजरायल और ईरान से जुड़े महत्वपूर्ण प्रश्न-उत्तर
Ranchi News : विवेकानंद यूथक्वेक फाउंडेशन द्वारा स्वदेशी विषय पर राज्य स्तरीय ऑनलाइन भाषण प्रतियोगिता संपन्न
Ranchi News : रातू में जंगली हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत
Palamu News : 19 मार्च से शुरू होगा 59वां श्री रामचरितमानस यज्ञ
पांकी थाना क्षेत्र में अवैध अफीम/पोस्ता की खेती पर पुलिस की कार्रवाई, 4 कट्ठा फसल विनष्ट
Bokaro News : फाइलेरिया उन्मूलन के लिए एमडीए लक्ष्य शत-प्रतिशत पूरा करें: उपायुक्त
ईश्वर अपने भक्तों की सदैव रक्षा करते हैं: संत कुमार घोष
होलिका दहन अधर्म पर धर्म और असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक: बजरंगी महतो
कुवैत में कई अमेरिकी युद्धक विमान दुर्घटनाग्रस्त, सभी पायलट सुरक्षित; टकराव के बीच बढ़ा तनाव