Ranchi news: डीसी से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने की मुलाकात
उपायुक्त के निर्देश पर स्थानीय समन्वय समिति ने स्थल का किया निरीक्षण
फ्लाईओवर निर्माण हेतु भूमि अधिग्रहण से केंद्रीय सरना स्थल पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में दी जानकारी
रांची: मंजूनाथ भजंत्री से आज केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने मुलाकात की। समिति द्वारा कांटाटोली से सिरम टोली कनेक्टिंग फ्लाईओवर निर्माण लिए भूमि अधिग्रहण से केंद्रीय सरना स्थल पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में जानकारी दी गई।

मंजूनाथ भजंत्री द्वारा केंद्रीय सरना समिति से अपील की गई कि वो किसी के बहकावे में ना आएं, जिला प्रशासन द्वारा इस पूरे मामले में उचित समाधान निकाला जाएगा ताकि केंद्रीय सरना स्थल का अस्तित्व एवं धार्मिक पहचान किसी भी तरीके से प्रभावित न हो।
सुजीत सिन्हा, 'समृद्ध झारखंड' की संपादकीय टीम के एक महत्वपूर्ण सदस्य हैं, जहाँ वे "सीनियर टेक्निकल एडिटर" और "न्यूज़ सब-एडिटर" के रूप में कार्यरत हैं। सुजीत झारखण्ड के गिरिडीह के रहने वालें हैं।
'समृद्ध झारखंड' के लिए वे मुख्य रूप से राजनीतिक और वैज्ञानिक हलचलों पर अपनी पैनी नजर रखते हैं और इन विषयों पर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करते हैं।
