Breaking news: ATS और स्पेशल सेल की बड़ी कार्यवाई, रांची से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

आज रांची की अदालत में पेश किया जाएगा

Breaking news: ATS और स्पेशल सेल की बड़ी कार्यवाई, रांची से अलकायदा का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार

उधर दिल्ली पुलिस ने राजस्थान और यूपी से अल्ताफ के अलावा कुल छह संदिग्धों को भी हिरासत में लिया था. दिल्ली पुलिस के एक बयान में कहा गया था कि अलकायदा मॉड्यूल का नेतृत्व रांची का डॉ इश्तियाक नामक व्यक्ति कर रहा था. देश के भीतर 'खिलाफत' की घोषणा करने और गंभीर आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की उसकी मंशा थी.

रांची: चान्हो थाना क्षेत्र के चितरी गांव से शुक्रवार को अलकायदा के संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। स्पेशल सेल दिल्ली और एटीएस झारखंड टीम ने कांड संंख्या 301/24 में आरोपित शाहबाज अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

झारखंड एटीएस के एसपी ऋषभ झा शाहबाज अंसारी के गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह को उसे गिरफ्तार किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

देश की खिलाफत करने और गंभीर आतंकी साजिश रचने को लेकर दिल्ली पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और अलग-अलग राज्यों की पुलिस की मदद से वर्ष 2024 में झारखंड, दिल्ली और राजस्थान में बड़ी कार्रवाई की थी। झारखंड पुलिस के एटीएस ने अलकायदा इन इंडियन सब कॉटिनेंट के आठ संदिग्धों को गिरफ्तार किया था जबकि राजस्थान में ट्रेनिंग ले रहे छह संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया था, जिसमें अधिकांश झारखंड के रहने वाले थे। मामले में शाहबाज अंसारी फरार चल रहा था।

इसी बीच झारखंड एटीएस और दिल्ली की स्पेशल सेल को यह सूचना मिली कि शाहबाज अंसारी अपने गांव चितरी आया हुआ है, जो रांची लोहरदगा के बॉर्डर पर स्थित है। जानकारी मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले में अब तक झारखंड के रांची के बरियातू से डॉ इश्तियाक अहमद, हजारीबाग से फैजान अहमद, चान्हो से मो. मोदब्बीर, मो. रिजवान, मुफ्ती रहमतुल्लाह मजहिरी, मतिउर रहमान, एनामुल अंसारी और लोहरदगा के कुडू से इलताफ अंसारी को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें गोवा हादसे में झारखंड के तीन युवाओं की मौत, शव पहुंचा रांची एयरपोर्ट

पिछले वर्ष गिरफ्तार संदिग्धों में रांची के एक निजी अस्पताल में कार्यरत डॉ. इश्तियाक अहमद को मास्टरमाइंड के तौर पर चिह्नित किया गया था। उस दौरान दिल्ली पुलिस ने दिल्ली में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। जांच में आए तथ्यों के आधार पर 23 अगस्त, 2024 को एटीएस के साथ संयुक्त टीम ने दबिश दी। सबसे पहले हजारीबाग से एटीएस की टीम ने फैजान अहमद को गिरफ्तार किया। इसके बाद दिल्ली पुलिस से मिले इनपुट के आधार पर रांची के बरियातू जोड़ा तालाब के अल हसन रेसीडेंसी में एटीएस की टीम ने दबिश दी, जहां से एटीएस की टीम ने इश्तियाक को गिरफ्तार किया था।

यह भी पढ़ें Palamu News : भूमि अधिग्रहण, मुआवजा भुगतान और कोल माइंस प्रतिनिधियों के ग्रीवांसेज पर हुई विस्तृत चर्चा

16 अगस्त, 2024 को एटीएस की टीम ने लोहरदगा में कुडू के हेंजला कौवाखाप गांव में छापेमारी की थी। एटीएस की टीम यहां अलताफ उर्फ इल्ताफ की तलाश में पहुंची थी लेकिन वह घर में नहीं मिला। छापेमारी के दौरान उसके घर से दो हथियार और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए थे। इस दौरान शाहबाज के घर पर भी छापेमारी की गई थी लेकिन वह फरार मिला था।

यह भी पढ़ें Ranchi News : पहाड़ी बाबा का तिलकोत्सव 23 जनवरी को, भक्तों में उमंग

Edited By: Sujit Sinha

Related Posts

Latest News

धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP धनबाद में धान अधिप्राप्ति का शुभारंभ, किसानों को ₹2450 प्रति क्विंटल MSP
हजारीबाग में राजस्व कार्यशाला आयोजित, प्रमंडलीय आयुक्त पवन कुमार ने दिए अहम निर्देश
सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, उच्च न्यायालय ने दर्ज प्राथमिकी की रद्द
जियोन झरना संथाल एसोसिएशन द्वारा आयोजित क्रिसमस मिलन समारोह में शामिल हुए सांसद और विधायक
कुलेश भंडारी के नेतृत्व में पाहाड़िया गांवों में मजबूत हो रहा वाइल्ड फूड फॉरेस्ट अभियान
जमुआ में धान अधिप्राप्ति केंद्र का उद्घाटन, किसानों से एमएसपी पर धान बेचने की अपील
बांके बिहारी मंदिर मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, कमेटी, यूपी सरकार और एमवीडीए को नोटिस
Chaibasa News: ट्रैक्टर से कुचलकर युवक की मौत, गांव में आक्रोश
उड़ान आईएएस एकेडमी में हिंदी साहित्य भारती की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित
गिरिडीह से कोलकाता–पटना समेत प्रमुख शहरों के लिए सीधी रेल सेवा की मांग, चैंबर ऑफ कॉमर्स का प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना
Giridih News : पचम्बा में मामूली विवाद के बाद पंच की बैठक में भिड़े दो पक्ष, जमकर हुई ईंट-पत्थरबाजी
Giridih News :बादीडीह में अनियंत्रित हाइवा की टक्कर से वृद्ध की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने शव रखकर किया सड़क जाम