Bollywood: शाहरुख खान ने अलग अंदाज में मनाया जन्मदिन, साझा किया पोस्ट 

पहली बार बर्थ-डे पर फैंस से नहीं मिल सके शाहरुख

Bollywood: शाहरुख खान ने अलग अंदाज में मनाया जन्मदिन, साझा किया पोस्ट 
शाहरुख खान ने 'x' पर साझा किया पोस्ट.

हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान अपने सबसे खास लोगों के साथ जन्मदिन मनाना नहीं भूले. वह बाहर आकर फैंस से तो नहीं मिल पाए, लेकिन शाहरुख ने कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस के चेहरे दोबारा खिल उठे.

बी-टाउन: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान लाखों दिलों पर राज करते हैं. बीते दिन 2 नवंबर को उन्होंने अपना 59वां जन्मदिन मनाया. उनका भले ही हॉलीवुड से कोई नाता नहीं है, लेकिन उनके फैंस इंडिया के अलावा कई अलग देशों में हैं. किंग खान की एक झलक पाने के लिए फैंस घंटों मन्नत के बाहर खड़े रहते हैं, लेकिन ये तभी हो पाता है, जब कोई खास मौका हो. इस मौके पर उनके परिवार संग सिंपल तरीके से जन्मदिन मनाते हुए 'किंग' की फोटोज वायरल हुई, जिसमें गौरी खान और बेटी सुहाना खान केक कटवाते हुए नजर आ रहे हैं.

हालांकि, हर साल की तरह इस साल भी शाहरुख खान अपने सबसे खास लोगों के साथ जन्मदिन मनाना नहीं भूले. वह बाहर आकर फैंस से तो नहीं मिल पाए, लेकिन शाहरुख ने कुछ ऐसा किया, जिससे फैंस के चेहरे दोबारा खिल उठे.

पोस्ट कर अलग अंदाज में कहा धन्यवाद 

शाहरुख भले बाहर बालकनी में नहीं आए और न तो भीड़ उतनी हुई, लेकिन अपने अलग अंदाज मे उन्होंने सबको धन्यवाद कहा. पठान एक्टर ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक फोटो शेयर की, जिसमें वह अपना सिग्नेचर स्टेप कर रहे हैं और उनके पीछे हजारों की भीड़ है. हालांकि, ये भीड़ मन्नत के बाहर खड़े फैंस की नहीं, बल्कि मुंबई के बांद्रा के एक फैन क्लब की है, जिसको अटेंड करने शाहरुख खान पहुंचे थे.

उन्होंने इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा, "आप सबका आने और मेरी शाम को स्पेशल बनाने के लिए धन्यवाद. उन सभी को मेरा प्यार जिन्होंने इस दिन को खास बनाया और जो नहीं बना सके, उन्हें भी मेरा ढेर सारा प्यार".

यह भी पढ़ें Palamu News: न्यू सुरभि क्लब के अध्यक्ष बने संजय चंद्रवंशी 

शाहरुख खान का वर्कफ्रन्ट 

शाहरुख खान की बीते साल तीन बड़ी फिल्में रिलीज हुई थी, जिसमें पठान, जवान और डंकी थी. इन तीनों में से दो फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था. जवान तो दुनियाभर में साल 2023 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी.

दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहराने वाले शाहरुख खान जल्द ही फिल्म 'किंग' में नजर आएंगे, जिसमें उनकी बेटी सुहाना पहली बार उनके साथ काम कर रही हैं. 

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला Hardik Pandya पर तिरंगा विवाद: T20 World Cup जश्न के बाद दर्ज हुई शिकायत, जानिए पूरा मामला
Elon Musk चेतावनी: बच्चों से दूर रखें ChatGPT, कनाडा स्कूल शूटिंग में AI की भूमिका
Ranchi News :15 मार्च को विशाल क्षत्रिय समागम, मुख्य अतिथि होंगे बृजभूषण शरण सिंह
Dhanbad News: श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया प्रकृति पर्व सरहुल
Dumka News: बाल विवाह उन्मूलन को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित
Dhanbad News: मेला घूमने गए युवक की पीट-पीटकर हत्या, छह के खिलाफ मामला दर्ज
कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान बोकारो के व्यवसायी को लेवी के लिए दे रहा धमकी  
Dumka News: अज्ञात वाहन की टक्कर से वृद्ध की मौत
Dumka News: टायर फटने से अनियंत्रित ट्रक होंडा शोरूम में घुसा
Dumka News: बीडीओ ने किया पंचुवटिकर आंगनवाड़ी केंद्र का औचक निरिक्षण 
Dumka News: टीन बाजार स्थित पूजा सामग्री दुकान में भीषण आग 
Pakur News: मैट्रिक उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य की शुरुआत