जिलों में आपातकाल के 50वें वर्ष पर भाजपा करेगी संगोष्ठी, प्रेसवार्ता, प्रदर्शनी और वृक्षारोपण कार्यक्रम: बालमुकुंद सहाय
लोकतंत्र का काला अध्याय,आपातकाल
25 जून को प्रदेश के 24 सांगठनिक जिलों में संगोष्ठी, प्रेसवार्ता और प्रदर्शनी आयोजित होगी जिसमें प्रदेश के नेतागण मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे. रांची, हजारीबाग और सरायकेला खरसावां जिला में 26 जून मॉक पार्लियामेंट, संगोष्ठी, प्रेसवार्ता और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हैं.
रांची: कार्यक्रम के प्रभारी और प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने कहा कि भाजपा 25 और 26 जून को लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल के 50 वें वर्ष में संगोष्ठी, मॉक पार्लियामेंट, प्रेसवार्ता जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता के बीच जाएगी. रांची, हजारीबाग और सरायकेला खरसावां जिला में 26 जून मॉक पार्लियामेंट, संगोष्ठी, प्रेसवार्ता और वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हैं.
25 जून को रांची ग्रामीण जिला में सीपी सिंह,रामटहल चौधरी,लोहरदगा विरांची नारायण, ओमप्रकाश सिंह, गुमला प्रदीप वर्मा, निर्मल बेसरा, सिमडेगा प्रवीण सिंह विमला प्रधान, खूंटी सुदर्शन भगत, प्रेम मित्तल, पश्चिम सिंहभूम डॉ दिनेशानंद गोस्वामी, गीता कोड़ा, जमशेदपुर महानगर रघुवर दास, अभय सिंह, पूर्वी सिंहभूम योगेंद्र प्रताप सिंह, मेनका सरदार, गढ़वा श्यानारायण दुबे, शारदा महेश, पलामू समीर उरांव, सत्येंद्र तिवारी, लातेहार सुनीता सिंह, प्रेम सिंह चतरा आदित्य साहू, युगलकिशोर खंडेलवाल, रामगढ़ डॉ रविंद्र कुमार राय रणजीत सिन्हा, कोडरमा कालीचरण सिंह, रमेश सिंह,गिरिडीह बाबूलाल मरांडी, चंद्र मोहन प्रसाद, बोकारो नीलकंठ सिंह मुंडा, अमित मंडल, धनबाद महानगर राकेश प्रसाद, सत्येंद्र सिंह, धनबाद ग्रामीण हरिप्रकाश लाटा, रणधीर सिंह, जामताड़ा राज सिन्हा, बाटुल झा, दुमका अमर कुमार बाउरी अभयकांत प्रसाद, देवघर भानुप्रताप शाही, राज पलिवार नारायण दास, गोड्डा मनोज कुमार सिंह, अशोक भगत, साहेबगंज सुनील सोरेन, कमल भगत, पाकुड़ अनंत ओझा, दुर्गा मरांडी, बेनी प्रसाद गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे.


Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.
Related Posts

Latest News

