जनता के द्वारा नकारे जाने से विचलित हो गयी भाजपा: राकेश सिन्हा

हमारे लिए व्यक्ति की जान ज्यादा कीमती

जनता के द्वारा नकारे जाने से विचलित हो गयी भाजपा: राकेश सिन्हा
राकेश सिन्हा (फाइल फोटो)

रांची: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर पर तंज कसते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि भाजपा को जनता ने नकार दिया है तो बाबूलाल अपना  रोष अब जनता पर उतार रहे हैं अगर कोई व्यक्ति दुर्घटनाग्रस्त हुआ है तो मानवीय संवेदना के तहत सबसे प्राथमिक कर्तव्य आम जनता का भी होता है वहां जो उपलब्ध साधन हो उससे पीड़ित व्यक्ति को अविलंब नजदीक के अस्पताल में पहुंचाकर तत्काल उपचार प्रारंभ कराया जाए.

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की मानवीय संवेदनाएं मर चुकी हैं वह किसी के जीवन को बचाने की पहल करने पर साधुवाद देने की बजाय मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर मिथ्या आरोप लगाना उनकी विध्वंसक मानसिकता का परिचय देता है. आम जनता के जीवन का मूल्य कांग्रेस ही समझ सकती है भाजपा नेताओं को आम लोगों से कोई मतलब नहीं है. जिस जगह पर दुर्घटना हुई थी वहां पर यदि एंबुलेंस का इंतजार किया जाता तो वहां एंबुलेंस पहुंचने में कम से कम 15 से 20 मिनट लगते तब तक दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की स्थिति गंभीरतम हो सकती थी इसलिए उपलब्ध साधनों से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया. कांग्रेस की कार्यशैली यही रही है कि हम दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को उपलब्ध संसाधनों से इलाज मुहैया कराते हैं ना कि एम्बुलेंस, बीएमडब्ल्यू और मर्सिडीज़ का इंतजार करते हैं. हमारे लिए व्यक्ति की जान ज्यादा कीमती है वह किसी कीमत पर बचना चाहिए आलोचनाओं से हम नहीं डरते, भाजपा की आलोचना हमारे लिए गहने के समान है जिसे हम प्रतिदिन उड़ते हैं और इससे हमें जनता के लिए काम करने का संबल मिलता है.

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture

Senior Technical Editor | Writer | Asst. Editor, Political, Geopolitical & Social Affairs
Working across digital media, technology, public discourse, and contemporary political developments.

Latest News

पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास पश्चिमी सिंहभूम टी-20 से पहले चाईबासा स्टेडियम के विकेट पर लगी बारमूडा घास
हजारीबाग यूथ विंग का सराहनीय कदम, 70 ट्रैफिक पुलिस जवानों को वितरित किए रेनकोट
हजारीबाग आर्ट एंड कल्चरल ट्रस्ट का पुनर्गठन, रामकिशोर सावंत अध्यक्ष, प्रदीप पाठक महासचिव और सुबोध सिन्हा बने कोषाध्यक्ष
सावन में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, हजारीबाग से शुरू हुई सावन स्पेशल ट्रेन सेवा
जनता दरबार में सुनी गईं जनसमस्याएं, कई मामलों का ऑन द स्पॉट समाधान, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक IDTR, टाटा मोटर्स के साथ झारखंड सरकार का MoU
अनुमंडल पदाधिकारी, गिरिडीह,  धीरेंद्र कुमार ने विभिन्न मतदान केंद्रों का औचक निरीक्षण कर विशेष शिविरों की व्यवस्थाओं एवं SIR-2026 के तहत संचालित गतिविधियों का जायजा लिया
संत रविदास की 650वीं जयंती पर गिरिडीह में भाजपा की कार्यशाला, समरसता संकल्प अभियान का शुभारंभ
ऑपरेशन 'नवजीवन-II' की बड़ी कामयाबी, 16 सक्रिय माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, 11 हथियार और 1,562 कारतूस बरामद
उपायुक्त रामनिवास यादव ने लाभुकों को सौंपे ड्राइविंग लाइसेंस, जून में 1,779 लाइसेंस जारी
चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस अलर्ट, बिजुलिया मोड़ समेत कई गांवों में विशेष गश्ती व सुरक्षा जागरूकता अभियान
टुंडी के कमलपुर जंगल में एकाकी रह रहे 75 वर्षीय सुरेंद्र सोरेन की मदद को आगे आया धनबाद प्रशासन