भ्रष्टाचार में डूबे नेताओं को जेल भेजेगी भाजपा सरकार: अमित शाह

शाह बोले- घुसपैठियों को चुन चुनकर बाहर निकालेंगे

भ्रष्टाचार में डूबे नेताओं को जेल भेजेगी भाजपा सरकार: अमित शाह
जनसभा को संबोधित करते गृह मंत्री अमित शाह.

अमित शाह ने कहा- कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी, दलितों-आदिवासी का आरक्षण मुस्लिमों को देगी.

रांची: केंद्रीय गृह एंव सहकारिता मंत्री अमित शाह ने झरिया और बाघमारा में विशाल जनसभा को संबोधित किया. शाह ने जनता से अपील करते हुए कहा कि, आने वाली 20 तारीख को आपका एक वोट झारखंड का भविष्य तय करने वाला है. उन्होंने कहा कि, झारखंड की जनता को तय करना है, अपना घर भरने वाली झामुमो सरकार चाहिए या फिर लखपति दीदी बनाने वाली भाजपा सरकार चाहिए. 

गृह मंत्री ने हेमंत सरकार को घेरते हुए कहा कि, कांग्रेस के नेताओं के घर 350 करोड़ रुपए पकड़े जाते है, उसके बाद 35 करोड़ पकड़े जाते हैं. ये पैसा झारखंड की गरीब जनता है, लेकिन हेमंत सरकार इस पर चुप्पी साध लेती है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, प्रदेश में भाजपा की सरकार बना दो, भ्रष्टाचार और लूट करने वाले लोगों को उल्टा लटका कर सीधा करने का काम करेंगे. इसके साथ ही लूटा गया पैसा वापस झारखंड की तिजोरी में जमा किया जाएगा.  
 
शाह ने झामुमो-कांग्रेस-आरजेडी की गठबंधन सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि, प्रदेश में 1 हजार करोड़ रुपए का मनरेगा घोटाला, 1 हजार करोड़ रुपए का खनन घोटाला और हजारों करोड़ रुपए का शराब घोटाला किया गया. लेकिन भाजपा झारखंड के लिए अपने संकल्प लेकर आई है, भाजपा की गॉरंटी पत्थर की लकीर होती है. गृह मंत्री ने कहा कि सरकार बनते ही गोगो दीदी योजना लागू की जाएगी. इसके तहत हर महीने 2100 रुपए बहनों के बैंक अकाउंट में भेजने का काम करेंगे.  प्रदेश की माताओं-बहनों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा, साथ ही एक साल में 2 सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे. 

उन्होंने कहा कि, हेमंत सरकार ने युवाओं से बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था, लेकिन अपना वादा पूरा नहीं किया. लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार बनते ही युवाओं को 2 हजार रुपए महीना भत्ता दिया जाएगा. किसानों के धान की फसल को 3100 रुपए प्रति क्विंटल खरीदा जाएगा. वृद्ध-दिव्यांग औऱ विधवा पेंशन 2500 रुपए महीना दिए जाएंगे. उन्होंने कहा कि, प्रदेश के युवाओं की रोजी-रोटी घुसपैठिए ले जाते है. लेकिन भाजपा की सरकार बनते ही, एक-एक घुसपैठिए को भारत से बाहर निकालने का काम करेंगे. 

शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, कांग्रेस ने 70 सालों तक देश पर राज किया और अयोध्या में श्री राम मंदिर को बनने से रोककर रखा. लेकिन भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पांच सालों में ही अयोध्या में राम मंदिर बनाकर प्राण प्रतिष्ठा भी करने का काम किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण विरोधी पार्टी है. कांग्रेस देश के पिछड़ो और दलितों का आरक्षण खत्म करके मुस्लिमों को देना चाहती है. लेकिन जब तक भाजपा का एक भी विधायक है हम मुस्लिमों को आरक्षण नहीं देने देंगे. शाह ने कहा कि, कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 वापस लाना चाहती है, लेकिन जब तक भाजपा है कांग्रेस की चौथी पीढ़ी भी 370 वापस नहीं ला सकती है. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि, झारखंड में इस बार कमल खिलाना है.

यह भी पढ़ें राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन

Edited By: Subodh Kumar

Related Posts

Latest News

90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब   90 के दशक के सहपाठी जुटे  तिलैया डैम के तट पर, मनोरम वादियों में भावनाओं का दिखा सैलाब  
राजद नेता सुभाष प्रसाद यादव के आवास पर मकर संक्रांति कार्यक्रम का आयोजन
जेजेए की बैठक में संगठन की मजबूती और पत्रकार एकता पर बल
झारखंड के 13 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी
विद्युत कर्मियों पर हमले के दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : अजय राय
वरिष्ठ समाजसेवी धर्मेंद्र तिवारी ने ब्राह्मण समाज की एकता और समरसता पर दिया जोर
VKDL एनपीए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन विनय कुमार दुबे सम्मानित
17वें नेशनल जंप रोप प्रतियोगिता के लिए कोडरमा में दो दिवसीय ट्रेनिंग कैंप व ट्रायल संपन्न
म्यूटेशन नियम में बदलाव जनविरोधी, भ्रष्टाचार को मिलेगा बढ़ावा : सुरेश साव
रामपुर में तीन दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल संपन्न, जालोकुंडी बनी विजेता
Giridih News: साइबर ठगी से करोड़ों की संपत्ति बनाने वाले 3 शातिर साइबर अपराधी गिरफ्तार
6 करोड़ 14 लाख से अधिक की लागत से 54 योजनाओं का शिलान्यास, मानगो को मिलेगी नई रफ्तार