जेपीएससी रिज़ल्ट में देरी पर बाबूलाल मरांडी का हमला, सरकार की नियत पर उठाए सवाल
दो साल से लंबित भर्ती प्रक्रिया पर परीक्षार्थियों में बढ़ी नाराज़गी
एफएसओ और सीडीपीओ परीक्षाओं के परिणाम दो साल से लंबित हैं। बाबूलाल मरांडी ने सरकार और जेपीएससी पर नियुक्ति में धांधली और देरी के आरोप लगाते हुए रिज़ल्ट जल्द जारी करने की मांग की है।
रांची : भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेपीएससी की ओर से आयोजित फूड सेफ्टी ऑफिसर ( एफएसओ) और सीडीपीओ परीक्षाओं के परिणामों के लंबित रहने पर चिंता व्यक्त की है।
मरांडी ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि इन परीक्षाओं को आयोजित हुए लगभग दो साल हो चुके हैं, लेकिन परिणाम अब तक जारी नहीं किए गए हैं। बाबूलाल ने कहा कि परीक्षार्थी लगातार परिणाम जारी करने की मांग कर रहे हैं, मगर ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार युवाओं को रोजगार देने के प्रति गंभीर नहीं है।
मरांडी ने आरोप लगाया कि झामुमो कोटे से जेपीएससी में शामिल सदस्यों मे नियुक्ति में धांधली की प्रवृति को बढ़ावा दिया है, जिसके कारण नियुक्ति प्रक्रिया में अनियमितताओं की आशंका बढ़ी है और आयोग की विश्वसनीयता भी प्रभावित हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया कि युवाओं के भविष्य की सौदेबाजी छोड़कर उक्त दोनों परीक्षाओं का रिजल्ट शीघ्र जारी कराएं।
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
