मानवता को शर्मसार करने वाले निजी अस्पताल पर हो सख्त कार्रवाई: बाबूलाल मरांडी
मृत्यु के बाद भी चार दिनों तक वेंटिलेटर पर रखकर परिजनों से वसूले पैसे
by: Sujit Sinha
On
रांची: बाबूलाल मरांडी ने कहा कि रांची के एक निजी अस्पताल में मानवता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक नवजात शिशु की मृत्यु के बाद भी उसे चार दिनों तक वेंटिलेटर पर रखकर परिजनों से लगातार पैसे वसूले गए। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह पुष्टि हो चुकी है कि बच्चे की मौत पहले ही हो चुकी थी, बावजूद इसके अस्पताल प्रबंधन और डॉक्टरों ने परिजनों को अंधेरे में रखकर इलाज के नाम पर मोटी रकम की उगाही की।
इस अमानवीय हरकत ने न केवल चिकित्सा पेशे की गरिमा को कलंकित किया है, बल्कि एक दुःखी परिवार की भावनाओं के साथ भी क्रूर मज़ाक किया है। जानकारी के अनुसार, डॉक्टरों ने झूठ बोलकर बच्चे को वेंटिलेटर पर ज़िंदा बताया और मृत शरीर के लिए लाखों रुपये का बिल थमा दिया।
Edited By: Sujit Sinha
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.
Related Posts
Latest News
Palamu News: पूर्व सैनिकों ने उपायुक्त से की मुलाकात, जिला सैनिक बोर्ड और कार्यालय आवंटन की उठी मांग
