मौत के बाद ज़िंदगी को रौशनी: SOTTO झारखंड ने नेत्रदाताओं को दी श्रद्धांजलि
सम्मान समारोह में अंगदान की जागरूकता और परिजनों का सम्मान
इस समारोह में विशेष उल्लेख दिवंगत सुशांत सिंह का किया गया, जिनके परिवार ने 2023 में लंदन में उनके अंग दान किए थे. सुशांत सिंह के पिता ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं
रांची: SOTTO झारखंड (स्टेट ऑर्गन एंड टिशू ट्रांसप्लांट ऑर्गनाइजेशन) द्वारा आज एक विशेष सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नेत्रदान करने वाले दिवंगत महानुभावों के परिजनों को सम्मानित किया गया. इस अवसर पर समाज में अंगदान के महत्व को रेखांकित करते हुए जागरूकता का संदेश भी दिया गया.
इस समारोह में विशेष उल्लेख दिवंगत सुशांत सिंह का किया गया, जिनके परिवार ने 2023 में लंदन में उनके अंग दान किए थे. सुशांत सिंह के पिता ने वीडियो संदेश के माध्यम से अपनी भावनाएं साझा कीं. उन्होंने कहा, "मुझे ऐसा लगता है जैसे मेरा बेटा आज भी जीवित है. उसके अंगों के माध्यम से कई लोगों को नई ज़िंदगी मिली है."

साथ ही उन्होंने कहा कि, अंगदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए रिम्स प्रतिबद्ध है.
जिन नेत्रदाताओं को सम्मानित किया गया, उनमें शामिल हैं:
स्व. ईश्वर सिंह
स्व. राम रतन राम
स्व. शारदा वोरा
स्व. हराधन महतो
इन सभी परिवारों को SOTTO झारखंड द्वारा सर्टिफिकेट व शॉल देकर उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम के दौरान, रिम्स क्विज सोसायटी के 2022 बैच के छात्रों द्वारा पोस्टर मेकिंग, फेस पेंटिंग और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया. यह आयोजन छात्रों ने अंगदान जैसे संवेदनशील विषय पर अपनी रचनात्मकता के माध्यम से जागरूकता फैलाई.
SOTTO झारखंड के इस पहल की सराहना करते हुए सभी वक्ताओं ने समाज से आह्वान किया कि वे अंगदान के लिए आगे आएं और मृत्यु के बाद भी किसी और के जीवन को रौशन करें.
