एसीबी 90 दिनों के भीतर निलंबित आइएएस विनय चौबे सहित सभी आरोपितों पर करेगी चार्जशीट 

शराब घोटाले के आरोपित सुधीर कुमार को भी नहीं मिली जमानत

एसीबी 90 दिनों के भीतर निलंबित आइएएस विनय चौबे सहित सभी आरोपितों पर करेगी चार्जशीट 
विनय चौबे (निलंबित आइएएस )

रांची: शराब घोटाला मामले में मुख्य आरोपित निलंबित आइएएस अधिकारी विनय कुमार चौबे सहित सभी आरोपितों पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम के तहत जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) अब 90 दिनों के भीतर चार्जशीट करेगी. चौबे को एसीबी ने 20 मई को गिरफ्तार किया था भारतीय न्याय संहिता की कुछ धाराएं के अंतर्गत भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम (पीसी एक्ट) में 60 दिनों के भीतर चार्जशीट की बाध्यता है. कानून के विशेषज्ञ बताते हैं कि कानून के विशेषज्ञ बताते हैं कि एवं जिन धाराओं में सजा इससे अधिक है, उनमें 90 दिनों के भीतर चार्जशीट की अनुमति मिलती है. हालांकि, अनुसंधानकर्ता चार्जशीट में विलंब के लिए अनुमति ले सकते हैं. इस मामले में केस से जुड़ी बीएनएस की दो धाराओं ने एसीबी को 90 दिनों का समय दिलाया है. 

शराब घोटाले के आरोपित सुधीर कुमार को नहीं मिली जमानत

एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में शराब घोटाले के आरोपित झारखंड राज्य बेवरेजेज कारपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के पूर्व वित्त महाप्रबंधक सुधीर कुमार को जमानत याचिका पर सोमवार को सुनवाई में अदालत से राहत नहीं मिली है. सुनवाई के बाद अदालत ने जमानत देने से इन्कार करते हुए याचिका खारिज कर दी. सुनवाई के दौरान एसीबी की ओर से विशेष लोक अभियोजक ने जमानत का विरोध किया था. एसीबी ने सुधीर कुमार को 21 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. तब से वह जेल में ही है. सुधीर कुमार ने 25 जून को जमानत याचिका दाखिल की है.

शराब घोटाले के एक अन्य मामले में तीन आरोपितों की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 26 को 

वहीं एक अन्य मामले में कोर्ट ने सोमवार को शराब घोटाले के तीन आरोपितों महाराष्ट्र के मार्शन इनोवेटिव सिक्योरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े जगन तुकाराम देसाई, कमल जगन देसाई और शीतल जगन देसाई का नाम शामिल हैं जिसकी अग्रिम जमानत याचिका पर आंशिक सुनवाई कर अगली सुनवाई के लिए अदालत ने 26 जुलाई की तिथि निर्धारित की है. पिछली सुनवाई में एसीबी ने केस डायरी कोर्ट में जमा किया था. आरोपितों ने जमानत की गुहार लगाते हुए 26 जून को याचिका दाखिल की है.

 

यह भी पढ़ें: NEET पेपर लीक पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Sujit Sinha
Sujit Sinha Picture
Senior Technical Editor | Political & Geopolitical Affairs
Works in digital journalism and newsroom operations with a commitment to accurate, responsible, and fact-based reporting.

Latest News

कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार कतरास छाताबाद गोलीकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो और आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: राज्यपाल से मिले इंडिया थेरेपी सेंटर के निदेशक, पुनर्वास सेवाओं के विस्तार पर हुई चर्चा
बीसीसीएल की पहलः रिटेल सेल्स एग्जीक्यूटिव प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य उद्घाटन
Dumka News: कारूडीह शिव मंदिर के पास सड़क हादसा, दो युवक गंभीर रूप से घायल
Dumka News: दो दिनों के भीतर 85 प्रतिशत मैपिंग पूरा करने का निर्देश
Pakur News: 'चुप्पी तोड़ो, स्वस्थ रहो' अभियान का शुभारंभ, बीडीओ ने निकाली जागरूकता रैली
Pakur News: पॉलिटेक्निक में बेसिक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं वायरिंग कनेक्शन पर कार्यशाला आयोजित
Pakur News: गुजारा भत्ता नहीं देने के मामले में मुफस्सिल पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Deoghar News: कॉलेज में शीतल पेयजल और कैंटीन की मांग पर एनएसयूआई का प्रदर्शन
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से की जनगणना की समीक्षा
Deoghar News: उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने की शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण समीक्षा
Hazaribagh News: दनुआ घाटी में कार का टायर फटने से बड़ा हादसा, 8 लोग घायल