रामगढ़ में जंगली हाथियों का आतंक, एनएच-33 पर पहुंचा हाथी, घंटों ठप रहा यातायात
रामगढ़ में हाथियों का कहर जारी, वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती
रामगढ़ में जंगली हाथियों के कारण एनएच-33 पर घंटों जाम लगा रहा। वन विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया।
रामगढ़ : रामगढ़ जिले में इन दिनों जंगली हाथियों का कहर जारी है। पिछले एक हफ्ते से हाथियों का झुंड अपने कोरिडोर में लगातार भ्रमण कर रहा है। उनके रास्ते में आने वाले हर चीज को वे तबाह कर दे रहे हैं। अब तक कुल नौ इंसानों की जान जंगली हाथियों ने ले ली है। जंगल से निकलकर हाथियों का झुंड शनिवार की सुबह एनएच 33 पर पहुंच गया। एक विशालकाय हाथी एनएच-33 पर आ धमका। देखते ही देखते सड़क के दोनों ओर कई किलोमीटर तक गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। वाहन चालकों और यात्रियों की सांसें गाड़ियों के अंदर घंटों तक अटकी रहीं।
कोहरे में अचानक सामने आए हाथी के कारण अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत यह रही कि समय रहते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। टीम ने सूझबूझ और सतर्कता से हाथी को नियंत्रित करते हुए उसे सुरक्षित कॉरिडोर की ओर खदेड़ा। यदि जरा भी देर होती, तो एनएच-33 पर बड़ा हादसा हो सकता था। हाथी के हटते ही घंटों से ठप पड़ा यातायात दोबारा शुरू हो सका, तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
घने कोहरे और कंपकंपा देने वाली ठंड के बीच हाथियों ने वन विभाग के पसीने छुड़ा दिए हैं। कभी घाटो की ओर, कभी कुजू की तरफ तो कभी रामगढ़ शहर की सीमा में भटकते हाथियों को उनके सुरक्षित कॉरिडोर में लौटाने के लिए वन विभाग की टीमें लगातार मशक्कत करती नजर आ रही हैं। फिलहाल रामगढ़ में हाथियों की आवाजाही वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
Related Posts
Latest News
आज का AQI
PM2.5 -- µg/m³
Loading...Ranchi, Jharkhand
Last updated: Just now
